Rajasthan Crime: करौली में खौफनाक वारदात! वृद्ध की पत्थर से हमला कर हत्या, फिर..

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले के बरवाना गांव में एक वृद्ध व्यक्ति पर पत्थर से हमला कर हत्या के मामले फरार मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Rajasthan Crime: करौली में खौफनाक वारदात! वृद्ध की पत्थर से हमला कर हत्या, फिर..
Image Credit: Karauli News

Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले के मासलपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में छह महीने से फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर वर्ष 2024 में बरवाना गांव में एक वृद्ध व्यक्ति पर पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप था, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. घटना के बाद हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है. इस कार्रवाई में मासलपुर पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह और कांस्टेबल राजेश की अहम भूमिका रही है.

मासलपुर थाना अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि हत्या के एक प्रकरण में छह माह से फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश के सोरों जी गंगा घाट से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी राधेश्याम पुत्र संतोकी उम्र 33 वर्ष निवासी बरवाना, हत्या के मामले में फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

Add Zee News as a Preferred Source

यहां गौरतलब है कि 14 दिसंबर 2024 को बरवाना गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में राधेश्याम और उसके साथियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से एक वृद्ध रतिराम पर हमला कर दिया था. हमले में गंभीर रूप से घायल रतिराम को हिंडौन से जयपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान 27 दिसंबर को उनकी मौत हो गई.

घटना के संबंध में पीड़ित के पुत्र जनकसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें बताया गया था कि संतोकी, रामवीर, राधेश्याम सहित अन्य लोगों ने परिवार के सदस्य हरमन पर हमला किया था. बीच-बचाव के दौरान रतिराम के सिर पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे वह बेहोश हो गए और उनकी हालत गंभीर हो गई थी.

मामले में पहले ही तीन आरोपियों राजेन्द्र उर्फ काडू, रामवीर और संतोकी को गिरफ्तार किया जा चुका है जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में हैं. वहीं, मुख्य आरोपी राधेश्याम गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था, जिस पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार, रविन्द्र, पिन्टू और बृजेश ने सराहनीय भूमिका निभाई. इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी नीरज कुमार शर्मा ने किया.

रिपोर्टर- आशीष चतुर्वेदी

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.