Karauli News: पहली बारिश में ढही पुलिया और सड़क, 2024 में हुआ था निर्माण

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले के ग्वारीडांडा गांव में अचानक सड़क और पुलिया ध्वस्त हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. इसका निर्माण दिसंबर 2024 में पूरा हुआ था. 
 

Karauli News: पहली बारिश में ढही पुलिया और सड़क, 2024 में हुआ था निर्माण
Image Credit: Karauli News

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले के मंडरायल उपखंड की रोधई ग्राम पंचायत के ग्वारीडांडा गांव में 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनी 3 किलोमीटर सड़क और पुलिया की गुणवत्ता इतनी घटिया थी कि वह पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गई.

साल 2022 में स्वीकृत इस सड़क और पुलिया का निर्माण दिसंबर 2024 में पूरा हुआ था लेकिन 31 अगस्त की रात मूसलाधार बारिश ने इसकी पोल खोल दी. पुलिया के ध्वस्त होने से आवागमन ठप हो गया और ग्रामीणों की जिंदगी मानो थम सी गई.

Add Zee News as a Preferred Source

मरीजों को चारपाई पर लादकर, जान जोखिम में डालकर उफनते नाले पार करने की दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आई है. स्थानीय निवासी डीपी सिंह मीणा ने गुस्से में बताया कि गंभीर हालत में मरीज मुनेश मीणा, पुत्र हरि मीणा को सुबह 9:30 बजे युवा टीम ने चारपाई पर लिटाकर, बारिश से भरे नाले को पार किया और 3 किलोमीटर पैदल चलकर रंगा गांव तक पहुंचाया.

वहां से करणपुर-मंडरायल मार्ग के जरिए किसी तरह अस्पताल पहुंचाया गया. ग्रामीणों का कहना है कि हालात इतने बदतर हैं कि शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच पा रहे, बीमार पशुओं का इलाज असंभव है और सर्पदंश, डिलीवरी या गंभीर मरीजों के लिए एम्बुलेंस तो दूर, कोई वैकल्पिक रास्ता तक नहीं है. युवा नेता मुंशी मीणा ने प्रशासन और जन प्रतिनिधियों पर भड़ास निकालते हुए कहा कि 1.80 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी पुलिया पहली बारिश में ढह गई.

75 साल की आजादी के बाद भी हम मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं. ग्रामीणों ने विधायक और कलेक्टर को बार-बार लिखित शिकायतें दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रेमराज मीणा के नेतृत्व में मौके का निरीक्षण किया लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा.

युवा टीम ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सड़कों पर उतरेंगे, जन प्रतिनिधियों के पुतले जलाएंगे और आगामी चुनाव का पूर्ण बहिष्कार करेंगे. मौके पर डीपी सिंह, वीरेंद्र, लाला, संतराम, भूरसिंह, कारे, राजू, लक्ष्मण, रकम, राजवीर और तमाम गुस्साए ग्रामीण मौजूद थे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Karauli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More