करौली में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत , एक की मौत और 3 घायल

Karauli road accident: करौली के सरमथुरा मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

करौली में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत , एक की मौत और 3 घायल
Image Credit: Karauli road accident

Rajasthan News: एनएच-23 करौली-सरमथुरा मार्ग पर मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमन का पुरा धनी राम सरपंच का पुरा के पास भिड़ंत हो गई. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही मासलपुर चुंगी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया.

मासलपुर चुंगी पुलिस चौकी प्रभारी महाराज सिंह ने बताया की मृतक की पहचान मुकेश माली पुत्र भूर सिंह उम्र 30 साल निवासी आमन का पुरा भोडेरा के रूप में हुई है. वह मजदूरी करता था और तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था. हादसे के समय वह अपने बच्चों के स्कूल की ओर जा रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

दूसरी बाइक पर सवार अमर सिंह पुत्र मांगीलाल उम्र 42 साल, उनकी पत्नी ममता, उम्र 35 साल और पुत्र प्रवेश जाटव उम्र 9 साल निवासी जटपुरा थाना बसेड़ी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. तीनों को उपचार के लिए करौली जिला अस्पताल लाया गया, जहां से अमर सिंह और उनकी पत्नी ममता की गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर किया गया है.

हॉस्पिटल पुलिस चौकी कांस्टेबल रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि अमर सिंह अपनी पत्नी और पुत्र के साथ सरमथुरा की ओर से करौली की तरफ जा रहे थे. वहीं, मुकेश माली धनीराम सरपंच का पुरा आमन का पुरा से एनएच-23 पर जैसे ही पहुंचा, तभी दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल परिजनों की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More