karauli News: राजस्थान पुलिस ने अपहृत दो नाबालिगों को जंगलों से दस्तयाब किया. साथ ही एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया और चार आरोपी मौके से फरार हो गए.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
karauli News: जयपुर के महेश थाना क्षेत्र से अपहृत दो नाबालिग किशोरों को हिण्डौन सदर थाना पुलिस एवं महेश नगर थाना पुलिस ने हिण्डौन के मोठियापुरा गांव के जंगलों से दस्तयाब किया है. पुलिस ने एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से एक मारुति स्विफ्ट कार भी जप्त की गई है. जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर कर चार आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
हिण्डौन सदर थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर के महेश नगर थाना क्षेत्र में 23 जून को अक्षय कुमार मीणा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ रहने वाले दो किशोर युवक 22 जून को घर से चाय पीने के लिए गए थे.
काफी देर तक नहीं लौटने पर उन्हें फोन किया तो उन्होंने बताया कि उनका कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और वह 50000 हजार की फिरौती मांग रहे हैं. रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिसके बाद अक्षय कुमार ने जयपुर के महेश नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई.
अपहृत किशोरों के मोबाइल लोकेशन के आधार पर जयपुर की महेश नगर थाना पुलिस हिंडौन आई और हिण्डौन सदर थाना पुलिस के सहयोग से तलाश शुरू की. इसके बाद हिण्डौन सदर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी सदर थाना क्षेत्र के मोठियापुरा गांव के जंगलों में है, जिसके बाद दोनों थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों अपहृत किशोरों को दस्तयाब कर लिया. पुलिस ने एक अपहरणकर्ता राजकुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने बताया कि अंधेरा और जंगल होने का फायदा उठाकर कर चार आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने मौके से एक लाल रंग की मारुति स्विफ्ट कार भी जप्त की है. पुलिस ने बताया कि अपहृत किशोर, अपहरणकर्ता एवं कार को जयपुर की महेश नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!