Karauli News: ग्रामीणों ने पुलिस को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, जानें वजह

Karauli Crime News: राजस्थान के करौली के टोडाभीम में बदमाश सूने मकान से ढाई लाख रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गए. ऐसे में गांव के लोगों में पुलिस के खिलाफ गुस्सा है, जिसके चलते पुलिस को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया गया है. 

Karauli News: ग्रामीणों ने पुलिस को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, जानें वजह

Karauli Crime News: राजस्थान के करौली के टोडाभीम के बालघाट थाना क्षेत्र के गांव नांगल शेरपुर में बदमाशों ने सूने मकान से ढाई लाख रुपये के आभूषण चुराने की घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस कार्यप्रणाली के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है.

रविवार को ठाकुर जी मंदिर पर ग्रामीणों ने बैठक आयोजित कर पुलिस प्रशासन को 7 दिन में चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का अल्टीमेटम दिया. इसके पश्चात ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की.

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव के साथ-साथ थाना क्षेत्र में महीने भर में दर्जनों चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन पुलिस की पकड़ से बदमाश अब भी दूर है, जिसके कारण लोगों में गुस्सा है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात को डॉक्टर छाजूराम के घर में अज्ञात बदमाशों ने कमरे का ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये के आभूषण चुरा लिए. इसके पश्चात पुलिस को सूचना दी गई तो 5 किलोमीटर पहुंचने में पुलिस को 1 घंटे का समय लग गया.

ठाकुर जी मंदिर पर आयोजित बैठक के बाद पंच पटेलों ने बताया कि क्षेत्र में नशाखोरी का कारोबार खूब फल फूल रहा है, जिसके कारण आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं. लेकिन पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है.

ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि 7 दिन मे चोरी की वारदात का खुलासा कर बदमाशों को नहीं पकड़ा गया तो आसपास के गांवो को साथ लेकर बालघाट थाने का घेराव किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी.

पढ़िए करौली की एक और खबर
Karauli News: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत 'माय भारत केंद्र करौली' के तत्वावधान में प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तावित थीम 'मन की बात' के आधार पर संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें फिट रहने के लिए प्रेरित करना था.

साइकिल रैली की शुरुआत करौली के कलेक्ट्रेट सर्किल से की गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई तीन बड़ तिराहा पर संपन्न हुई. इस आयोजन में करौली जिले के उत्साही युवाओं ने भाग लिया और फिटनेस के प्रति अपना उत्साह दर्शाया.

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि यह पहल न केवल युवाओं को फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है, बल्कि उन्हें सामूहिक रूप से समाज के हित में कार्य करने का संदेश भी देती है.

करौली जिले के युवाओं ने इस कार्यक्रम के माध्यम से अखिल भारतीय स्तर पर 2000 से अधिक स्थानों पर एक साथ आयोजित संडे ऑन साइकिल अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई.

Reporter-Ashish Chaturvedi


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news