Karauli News: राजस्थान के करौली के मासलपुर अस्पताल के बाहर महिला ने अस्पताल के बाहर ही बच्चे को जन्म दिया. महिला की पति ने अस्पताल का गेट बंद होने का आरोप लगाया.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Karauli News: राजस्थान के करौली के मासलपुर चिकित्सालय के बाहर गर्भवती महिला के प्रसव का मामला सामने आया है. परिजनों द्वारा गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर पहुंचने में हुई देरी के कारण प्रसव अस्पताल के बाहर ही हुआ.
हालांकि अस्पताल के बाहर पहुंचने पर चिकित्सा कर्मियों ने स्थिति को देखते हुए तुरंत ही महिला का बाहर ही प्रसव कराया और प्रसव होने पर जच्चा-बच्चा को अस्पताल में भर्ती किया. फिलहाल मां और नवजात दोनों स्वस्थ है. वहीं, महिला की पति ने अस्पताल का गेट बंद होने का आरोप लगाया.
जानकारी के अनुसार, ऊंचा गांव निवासी राधा को तेज प्रसव पीड़ा हुई. प्रसव पीड़ा होने पर परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन अस्पताल के बाहर पहुंचने से पहले ही महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई और बच्चा जन्म लेने लगा. सूचना के बाद अस्पताल में मौजूद चिकित्सा कर्मियों ने तुरंत ही बाहर आकर स्थिति को देखा.
चिकित्साकर्मियों ने स्थिति को देखते हुए सुरक्षित प्रसव कराने के लिए अस्पताल के बाहर ही प्रसव कराया. चिकित्साकर्मियों ने अस्पताल के बाहर प्रसव कराकर प्रसूता और नवजात को चिकित्सालय में भर्ती किया. फिलहाल प्रसूता और नवजात दोनों ही स्वस्थ हैं.
चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉक्टर विशेष सिंह ने बताया कि महिला को अस्पताल में लाने में देरी करने से कारण अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर पहुंचते ही बच्चे का सिर दिखाई देने लगा. सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल के बाहर ही चिकित्सा कर्मियों को प्रसव कराना पड़ा. प्रसव कराने के बाद बच्ची और उसकी मां को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
दोनों ही स्वस्थ हैं और चिकित्सा कर्मियों द्वारा मां-बच्ची की देखभाल की जा रही है. चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महिला के पति द्वारा गेट बंद होने का आरोप लगाया गया, जो निराधार है. महिला को अस्पताल के पिछले गेट पर लेकर पहुंचे थे. अस्पताल का पिछला गेट अक्सर बंद रहता है. प्रसूता की सूचना मिलते ही चिकित्सा स्वास्थ्य कर्मियों ने स्थिति को संभाला और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!