शारदीय नवरात्रि कैलादेवी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Karauli News: करौली जिले में कैलादेवी शारदीय नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया. मेला 22 सितंबर से प्रारंभ होकर 1 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा.

शारदीय नवरात्रि कैलादेवी मेले की तैयारियों को लेकर बैठक, कलेक्टर ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Image Credit: Karauli News

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में कैलादेवी शारदीय नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया. मेला 22 सितंबर से प्रारंभ होकर 1 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा, जिसको लेकर जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मेला संबंधी व्यवस्थाओं एवं सौंपे गई.

जिम्मेदारियों को सक्रिय रहकर समन्वयता के साथ निर्धारित समयावधि से पूर्व ही पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पडे़.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने मेले से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्त अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को तय की गई कार्य योजना के साथ पूर्ण करें, जिससे मेले में किसी भी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो. जिला कलेक्टर ने मेले के दौरान पार्किंग स्थल चिन्हित करने, साईन बोर्ड लगाने, साफ सफाई दुरुस्त रखने, मोबाईल टॉयलेट की पूर्ण व्यवस्था रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए.

उन्होंने बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारी को ढीले तारों को टाईट करने एवं क्षतिग्रस्त विद्युत खंभो को बदलने, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता को मेले के दौरान आवश्यकता अनुसार पेयजल व्यवस्था रखने, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को मेले से पूर्व सड़क के आस-पास अतिक्रमण को हटाने, आरएसआरटीसी के अधिकारी को मेले के दौरान चालकों को सुरक्षित रूप से वाहन चलाने के निर्देश देने के निर्देश दिए.

परिवहन अधिकारी को वाहनों की फिटनेस जांचने एवं लाईसेंस जारी करने, मुख्य कार्यकारी अधिकारी को साफ-सफाई के संबंध में मेले के दौरान समय-समय पर निरीक्षण करने, सीएमएचओ को चिकित्सा व्यवस्था एवं दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, एंबुलेंस, जीवन रक्षक उपकरण, जीवन रक्षक दवाओं की समुचित व्यवस्था रखने सहित फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए, जिससे वर्षा के बाद मौसमी बीमारी को फैलने से रोका जा सके.

उन्होंने कालिसिल नदी के घाटों की साफ सफाई रखने, गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था रखने, फायरबिग्रेड की व्यवस्था करने, बेसहारा पशु मेले में नजर नहीं आएं. इसके लिए पशुपालन विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए बेसहारा पशुओं के लिए गौशाला आदि में अलग से व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.

उन्होंने मेला अवधि के दौरान अवैध एवं ओवरलोडिंग वाहनों पर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए. जिला कलेक्टर ने मेला परिसर स्थल पर जल स्त्रोत के संसाधनों की साफ-सफाई निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए.

पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने कहा कि मेले के दौरान आवश्यकतानुसार पुलिस जाप्ता उपलब्ध करवाने सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करवाने, होमगार्ड लगवाने, यातायात व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए, जिससे अवांछित गतिविधियों पर रोकथाम हो सके.

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवचरण मीणा, सीएमएचओ डॉ जयंतीलाल मीना, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक निदेशक धर्मेंद्र मीना, उपखंड अधिकारी प्रेमराज मीणा, सहित जलदाय, चिकित्सा, पशुपालन, रसद, कैलादेवी मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधि सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंKarauli Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.