&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: भरतपुर के अटल बंद थाना इलाके में एक 12 वीं क्लास में पढ़ने वाली एक नाबालिग ने सुसाइड कर लिया. सुबह 4 बजे जब नाबालिग के परिजन उसके कमरे गए तो उन्होंने नाबालिग के शव को पंखे के कुंडे से लटका देखा. नाबालिग के परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक युवक हमारी बेटी को उसके अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने के नाम पर धमकियां दे रहा था.
अटलबन्ध पुलिस थाने के एएसआई हरवीर सिंह ने बताया कि अटल बंद थाना इलाके में एक नाबालिग बच्ची ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना हमें कंट्रोल रूम से मिली थी. उसके शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है. नाबालिग के परिजनों ने एक व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने नामजद मामला दर्ज कर लिया है. जांच की जा रही है.
नाबालिग के परिजनों ने पुलिस को FIR देते हुए बताया कि हमारी नाबालिग बेटी की उम्र 16 साल थी. स्कूल के समय में उसकी मुलाक़ात एक युवक से थी. युवक ने हमारी बेटी के अश्लील फोटो वीडियो बना लिए थे, जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर युवक नाबालिग से मनचाहे काम करवाता था. वह उसे आये दिन परेशान करता था, जिससे परेशान होकर नाबालिग ने देर रात अपने कमरे में पंखे के कुंडे से लटक कर फांसी लगा ली. नाबालिग के पिता आर्मी में जम्मू कश्मीर में तैनात हैं.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Ajmer News: आज कारोबारी की कार में रखें एक लाख नब्बे हजार रुपए हुए चोरी
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में आज कारोबारी की कार में रखें एक लाख नब्बे हजार रुपए अज्ञात बदमाश चुराकर फरार हो गए. वारदात तारागढ़ रोड स्थित गणेश नगर इलाके में हुई, जहां पर पीड़ित अफसर खान बैंक से पैसे निकाल कर खरीदे गए प्लाट की तारबंदी के लिए मजदूरों को देने के लिए निकला था. इसी दौरान रास्ते में बहन के घर पर कुछ देर रुकने के लिए गाड़ी को रोक के साइड खड़ा कर अंदर गया और कुछ ही देर बाद जब वापस लौटा तो कार का पिछला शीशा टूटा हुआ था और वहां रखे बैग में से पैसे गायब थे. बैग में पीड़ित का लैपटॉप और अन्य जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखे हुए थे, लेकिन सिर्फ नदी गायब थी, जिसके बाद हड़बड़ाए पीड़ित ने रामगंज थाना पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- Hanumangarh: मामा की हैवानियत! नशे में भांजी से किया दुष्कर्म, फिर बेरहमी से कर दी हत्या
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!