&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: सवाई माधोपुर जिले में खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल की आत्मीयता और समर्पण की भावना से भरा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल विधायक जितेंद्र गोठवाल अपने विधानसभा क्षेत्र नेशनल हाईवे-552 पर बोदल गांव के निकट टूटी ओघाड़ पुलिया पर मौका स्थित देखने के लिए पहुंचे. इस दौरान एक प्रसव पीड़ा से ग्रसित महिला और उसके परिजन टूटी हुई पुलिया की पर सवाई माधोपुर पहुंचने के लिए परेशान होते नजर आए.
वहीं, जैसे ही विधायक जितेंद्र गोठवाल को गर्भवती महिला की परेशानी का पता चला, विधायक ने तुरंत मौके पर मौजूद हेड कांस्टेबल संजय सिंह और पुलिस के जवानों के साथ महिला और उसके परिजनों को रस्सी के सहारे निकलवा कर सवाई माधोपुर जिला अस्पताल भिजवाया. इस दौरान विधायक स्वयं महिला को हाथ पकड़कर सुरक्षित निकलवा कर लेकर आए. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है. वहीं लोगों की जुबान पर विधायक जितेंद्र गोठवाल की इस सादगी की चर्चा है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Bikaner News: गाड़ी में ही महिला ने बच्चे को दिया जन्म
बीकानेर के नोखा से अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां नोखा के कानपुर बस्ती निवासी रामलाल सुनार की पुत्री अपने पीहर नोखा आई हुई थी. उसे अत्यधिक प्रसव पीड़ा होने के कारण आज शनिवार को गाड़ी में डालकर अस्पताल ले जाया जा रहा था तो बीच रस्ते में ग्रीनलैंड स्कूल के समीप सड़क पर बने गड्ढे में गाड़ी फंस गई. इसी दरमियान बारिश के चलते उसी गाड़ी में ही महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया. तत्काल दूसरी गाड़ी मंगवा कर उस महिला को बागड़ी अस्पताल ले जाया गया. गनीमत यह रही कि कोई हादसा नहीं हुआ. जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है. इन गड्ढों के चलते नोखा वासी बेहद परेशान हो चुके है अब लोग आंदोलन करने को आतुर हो रहे है. बाद में गाड़ी को दूसरी गाड़ी मंगवा कर टोच करके निकाला गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!