Naresh Meena: डूंगरी बांध को लेकर नरेश मीणा का बड़ा बयान, किसी भी सूरत में नहीं बनेगा डूंगरी बांध

Naresh Meena: सवाई माधोपुर में नरेश मीणा का भव्य स्वागत! डूंगरी बांध के खिलाफ सरकार पर हमला, कहा- 76 गांवों का विस्थापन बर्दाश्त नहीं। किसी भी सूरत में नहीं बनेगा बांध!

Naresh Meena: डूंगरी बांध को लेकर नरेश मीणा का बड़ा बयान, किसी भी सूरत में नहीं बनेगा डूंगरी बांध
Image Credit: Naresh Meena

Naresh Meena: राजस्थान के प्रमुख नेता नरेश मीणा आज जयपुर से सड़क मार्ग द्वारा सवाई माधोपुर पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया. सवाई माधोपुर की सीमा में प्रवेश करते ही जस्ताना, मलारना चौड़, भाड़ोती, भारजा नदी मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया. जेसीबी मशीनों पर चढ़कर लोगों ने नरेश मीणा पर पुष्प वर्षा की और जोरदार नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया.

इस दौरान नरेश मीणा ने सवाई माधोपुर के डूंगरी गांव में प्रस्तावित डूंगरी बांध निर्माण को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार परियोजना के नाम पर 76 गांवों के विस्थापन की तैयारी कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

नरेश मीणा ने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि डूंगरी बांध का निर्माण किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा का वादा किया और कहा कि यह परियोजना क्षेत्र की सामाजिक और पर्यावरणीय संरचना को नुकसान पहुंचा सकती है. पीकेसी ईआरसीपी परियोजना के तहत प्रस्तावित इस बांध के खिलाफ स्थानीय लोग पहले से ही आंदोलन कर रहे हैं, और नरेश मीणा के इस बयान ने उनके आंदोलन को और बल दिया है.

स्वागत समारोह में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जिन्होंने नरेश मीणा के समर्थन में नारे लगाए. यह घटना सवाई माधोपुर में सरकार और स्थानीय नेताओं के बीच तनाव को और उजागर करती है. नरेश मीणा ने लोगों से एकजुट रहने और अपने अधिकारों के लिए लड़ने का आह्वान किया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jalore Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More