&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News : धौलपुर में पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की जोरदार आवक होने की वजह से जल संसाधन विभाग ने चार गेट खोलकर पानी पार्वती नदी में रिलीज कर दिया है. पार्वती नदी उफान पर होने के कारण कई सड़क मार्ग पर पानी की चार से 6 फीट तक चादर चल रही है. जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. कई गांव का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है.
रविवार को जल संसाधन विभाग ने पार्वती बांध के चार गेट खोले थे. करीब 4500 क्यूसेक पानी पार्वती नदी में रिलीज किया था. रविवार शाम को सैपऊ-बाड़ी रपट मार्ग पर पानी पहुंच गया था. रात्रि को भी जोरदार बारिश हुई है. पार्वती नदी उफान पर होने की वजह से सखवारा रपट मार्ग, मालोनी खुर्द रपट मार्ग, राडोली रपट मार्ग, नागर रपट मार्ग, नादोली रपट मार्ग समेत ठेकुली रपट मार्ग पर करीब 4 से 6 फीट पानी की चादर चल रही है. पुलिस और प्रशासन ने आवागमन को रोक दिया है.
सीओ अनूप कुमार यादव ने बताया जिन रपट मार्गों पर पानी की चादर चल रही है, वहां पुलिस तैनात कर दी है. नदी क्रॉस करने पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है. जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता पपेंद्र कुमार मीणा ने बताया पार्वती बांध के कैचमेंट एरिया में गत दो दिन से जोरदार बारिश हुई है.
इस वजह से बांध के चार गेट खोलकर पानी पार्वती नदी में रिलीज किया है. पार्वती बांध की भराव क्षमता 223.41 मीटर है. जबकि गेज लेवल 223.30 मीटर तक पहुंच गया था. गेज नियंत्रण करने के लिए पानी पार्वती नदी में रिलीज किया है.
करौली और डांग क्षेत्र से भी बांध में पानी की आवक हो रही है. हर घंटे गेज का अपडेट लिया जा रहा है. आगामी समय में और भी गेट खोले जा सकते हैं. मीणा ने बताया औसतन जिले में 125 प्रतिशत बारिश हो चुकी है. पूर्वी राजस्थान में मानसून जोरदारी से सक्रिय है.
आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है. बारिश से नदी तालाब दरिया पोखर सभी लबालब भर चुके हैं. शहर से लेकर गांव तक जल भराव के हालात बन गए हैं. खरीफ की सभी फ़सले बर्बाद होने के कगार पर पहुंच चुकी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!