Karauli: सरकारी अस्पताल में प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप

Rajasthan News: करौली के सरकारी अस्पताल में प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद हड़कंप मच गया. परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए.

Karauli: सरकारी अस्पताल में प्रसूता और गर्भस्थ शिशु की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही के आरोप
Image Credit: Karauli News

Rajasthan News: करौली जिले के हिण्डौन स्थित जिला अस्पताल में गुरुवार को लोंगटीपुरा निवासी गर्भवती महिला ललिता गुर्जर और उनके गर्भस्थ शिशु की प्रसव के दौरान मृत्यु हो गई. परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगते हुए हंगामा किया. पुलिस और पीएमओ की समझाइश के बाद परिजन मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए.

परिजनों के अनुसार ललिता को गुरुवार सुबह प्रसव पीड़ा शुरू होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्होंने बताया कि दोपहर को नर्स के कहने पर डॉक्टर दिनेश गुर्जर को बुलाने के लिए वे उनके घर गए, लेकिन डॉक्टर ने कहा कि वह नर्स से बात कर लेंगे. डॉक्टर ने पर्ची पर एक दवा भी लिखकर दी, जिसे परिजनों ने मेडिकल स्टोर से खरीदकर ललिता को दी. आरोप है कि दवा देने के बाद ललिता की तबीयत बिगड़ने लगी. इसके बाद नर्सिंग कर्मी ने ललिता को एक इंजेक्शन भी लगाया. इसके बाद महिला की और तबियत और बिगड़ी. सूचना पर डॉक्टर दिनेश अस्पताल पहुंचे और जांच के बाद ललिता को मरत घोषित कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

परिजनों का कहना है कि बुलाने के बावजूद डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचे और मरीज को नहीं देखा, जिसके कारण ललिता और उनके गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो गई. आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. डीएसपी, नई मंडी थाना पुलिस और अस्पताल के पीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र गुप्ता, डिप्टी कंट्रोलर डॉ. ओपी मीणा ने परिजनों से समझाइश की. परिजनों ने चिकित्सक दिनेश गुर्जर व नर्सिंग कर्मी के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्राथमिकी पेश की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.