&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के अलवर जिले में वैशाली नगर थाना पुलिस ने सेक्सटोर्शन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 30,000 नकद और बाइक बरामद की है. काबले शरण गोपीनाथ IPS सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला अलवर ने बताया कि डीग निवासी मुस्ताक पुत्र उस्मान को गिरफ्तार किया गया है.
यह आरोपी फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती करता था और अपनी आईडी में लड़कियों की प्रोफाइल बनाता था. उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सविता अग्रवाल और रीना गुप्ता के नाम से आईडी बनाई हुई है.
यह फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर लड़कियों को फंसाता था. फिर फेसबुक के मैसेंजर पर चैट करता था. उनसे व्हाट्सएप्प नंबर लेता था और फिर बात करते हुए वीडियो कॉल कर बात कर उसके अश्लील वीडियो बना लेता था और फिर व्हाट्सएप पर भेजकर बदनामी करने की धमकी देता था.
उनसे पैसे ऐंठता था और दूसरे अकाउंट में पैसे डलवा था. फिर एटीएम के माध्यम से पैसे निकाल लेता था. पुलिस ने इस मामले में बताया कि इसको आज गिरफ्तार कर 30000 नगद बाइक और दो मोबाइल बरामद किए हैं.
इसकी बैंक डिटेल निकाली जा रही है. जिसमें लाखों का ट्रांजैक्शन है और इसके मोबाइल से काफी अश्लील वीडियो साक्ष्य के तौर पर जप्त की गई है. इसमें कई लोगों को अपना शिकार बनाया है, अनुसंधान जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंAlwar Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!