Rajasthan Crime: भरतपुर की सेवर थाना पुलिस ने एक नकली सेल्स ऑफिसर को गिरफ्तार किया है. आरोपी व्यक्ति पूर्व सरपंच रह चुका है. इस समय आरोपी की मां सरपंच है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Crime: राजस्थान के भरतपुर की सेवर थाना पुलिस ने एक नकली सेल्स ऑफिसर को गिरफ्तार किया है. आरोपी व्यक्ति पूर्व सरपंच रह चुका है. इस समय आरोपी की मां सरपंच है. आरोपी आगरा जयपुर नेशनल हाईवे पर सेल्स टैक्स ऑफिसर बनकर ट्रक वालों से ठगी करता था.
आरोपी के खिलाफ एक ट्रक ड्राइवर ने FIR करवाई है. आरोपी का पिछले दो दिन पहले एक वीडियो भी सामने आया था. वायरल हो रहा था. आरोपी को कुछ ट्रक वालों ने पकड़ लिया था. जब आरोपी से पूछा गया की वह किस विभाग से है, तो वह तरह-तरह के बहाने बनाता नजर आ रहा है.
पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले एक वीडियो सामने आया था और वीडियो मलाह गांव इलाके का था, जिसमें आरोपी महावीर यादव निवासी गुरिया थाना जुरहरा जिला डीग ट्रक वालों से ठगी कर रहा था, तो उसे कुछ ट्रक वालों ने पकड़ लिया. वीडियो में ट्रक वाले महावीर से पूछ रहे हैं वह किस विभाग से है, जिस पर महावीर तरह-तरह के बनाते नजर आ रहा है.
बाद में महावीर मौका पाते ही अपनी कार लेकर वहां से फरार हो जाता है. पुलिस ने वीडियो पर तुरंत संज्ञान लेते ही पुलिस मामले की जांच में लगी. इसके साथ ही आज एक ट्रक ड्राइवर राहुल शर्मा ने आरोपी के खिलाफ एक्सटॉर्शन का मामला दर्ज करवाया, जिसके बाद पुलिस ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि आरोपी ने अभी तक कितने लोगों से ठगी की है और वह किस तरह से ठगी करता था. जांच में यह सामने आया है कि आरोपी गुरिया गांव से सरपंच रह चुका है. इस समय आरोपी महावीर की मां फूलवती सरपंच है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBharatpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!