बयाना-भरतपुर हाईवे पर ज्वेलर से लूट, पहले रोककर मारी गोली, फिर...

Rajasthan Crime: बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर बुधवार शाम ज्वेलर्स से हुई लूट व गोलीकांड की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलर को रोककर गोली मार दी और 80 हजार रुपए नकद व ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए.

बयाना-भरतपुर हाईवे पर ज्वेलर से लूट, पहले रोककर मारी गोली, फिर...
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के बयाना-भरतपुर स्टेट हाईवे पर बुधवार शाम ज्वेलर्स से हुई लूट व गोलीकांड की वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलर्स को रोककर गोली मार दी और 80 हजार रुपए नकद व ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

सूचना पर एसपी दिगंत आनंद, एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत, सीओ कृष्णराज जांगिड़ और एसएचओ बाबूलाल गुर्जर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. घायल पिंटू सोनी को तत्काल आरबीएम अस्पताल, भरतपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी के अनुसार, बयाना कस्बे के गांधी चौक निवासी ज्वेलर्स पिंटू सोनी बुधवार शाम करीब 6 बजे गांव बीरमपुरा स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से बयाना लौट रहे थे. इसी दौरान सालाबाद रेलवे फाटक के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रुकवा लिया.

बदमाशों ने पिस्टल निकालकर व्यापारी को गोली मार दी, जो उनकी जांघ में लगी. इसके बाद आरोपी उनके पास मौजूद करीब 80 हजार रुपए नकद और ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर भरतपुर की ओर फरार हो गए. एसपी दिगंत आनन्द ने बताया कि घटना के बाद पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं.

बदमाशों की तलाश में भरतपुर जिले के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. जल्द ही बदमाश पुलिस गिरफ्त में होंगे. हर एंगल से जांच कर रहे हैं. वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि हाईवे पर पुलिस गश्त नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

उधर घटना के विरोध में बयाना सर्राफा संघ ने गुरुवार को बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है. संघ अध्यक्ष मुकेश सोनी ने बताया कि सभी व्यापारी कटरा बाजार में एकत्र होकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपेंगे और व्यापारियों की सुरक्षा की मांग करेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंBharatpur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.