भरतपुर में बेसुध मिली दो नाबालिग, होश आने पर बतायी आपबीती, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Rajasthan Crime: भरतपुर-मथुरा मार्ग पर चिकसाना थाना इलाके में गांव हथेनी में पुलिया के पास खेतों में दो नाबालिग लड़कियां बदहवास और अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिलीं. जिला आरबीएम अस्पताल में दोनों नाबालिग लड़कियां भर्ती हैं.

भरतपुर में बेसुध मिली दो नाबालिग, होश आने पर बतायी आपबीती, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Image Credit: Rajasthan Crime

Rajasthan Crime: राजस्थान के भरतपुर-मथुरा मार्ग पर चिकसाना थाना इलाके में गांव हथेनी में पुलिया के पास खेतों में दो नाबालिग लड़कियां बदहवास और अर्द्ध बेहोशी की हालत में मिलीं. जिन्हें ग्रामीण महिलाओं ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है.

आरोप है कि दोनों सगी बहिनों के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ की और छेड़छाड़ का विरोध करने पर हमला कर जमकर मारपीट की और उन्हें घायल अवस्था मे छोड़कर फरार हो गए. मारपीट से घायल दोनों सगी बहिनों को ग्रामीण महिलाओं ने स्थानीय लोगों की मदद से जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है.

Add Zee News as a Preferred Source

दोनों बच्चियां गांव हथेनी की रहने वाली हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को दोनों घायल बेटियों ने बताया कि कुछ मनचले उनका कुछ दिन से पीछा कर रहे थे. कल कुछ युवक एक गाड़ी में सवार होकर आए और उनको रोककर उनसे छेड़छाड़ की और छेड़छाड़ का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की.

आरोपी एक बच्ची से उसका मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए. आरोपियों ने उनको तमंचे की नोंक पर धमकाया और मारपीट की. ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को घटना की जानकारी दी. वहीं मामले में एएसपी महिला अपराध शंकरलाल ने अस्पताल में दोनों घायल बेटियों से घटना के बारे में जानकारी ली.

बेटियों ने पुलिस को बताया कि वह आरोपीयों को सामने आने पर पहचान सकती हैं. पीड़ित दोनों बच्चियां दलित समुदाय से आती हैं उनका आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें मारपीट के साथ जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया. वह दोनों कम्पटीशन की तैयारी कर रही हैं. मामले में एएसपी मुख्यालय सतीश यादव ने एसएचओ चिकसाना को मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.