
Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले के मासलपुर थाना पुलिस ने 15 हजार रुपए की इनामी और 6 साल से फरार चल रही हत्या आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार की आरोपी गुड्डी मीणा है. पुलिस ने आरोपी महिला को जयपुर से गिरफ्तार किया है. महिला पर खेत की मेड़ के विवाद में हत्या का आरोप है. पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है.
मासलपुर थाना अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि भरतपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक व करौली जिले के एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार फरार अपराधियों की धरपकड़ के अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत थाना मासलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस टीम ने करीब छह साल से फरार चल रही हत्या के मामले की आरोपी गुड्डी मीना पत्नी रामवीर निवासी छेड़ का पुरा को जयपुर के मुरलीपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला थाना मासलपुर के वर्ष 2019 के एक हत्या के मामले में फरार चल रही थी. आरोपी की गिरफ्तारी पर करौली पुलिस अधीक्षक द्वारा 15,000 रुपए का इनाम घोषित किया है.
मासलपुर थानाधिकारी नीराज शर्मा ने बताया कि यह घटना 6 नवंबर 2019 को हुई थी, जब खेत की मेड को लेकर हुए विवाद के बाद नरेश मीना अपने परिवार के साथ थाने रिपोर्ट देने जा रहा था. रास्ते में रामवीर, अजय उर्फ पिंटू और गुड्डी मीना ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया. हमले में नरेश के पिता रामजीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. इस मामले में पहले ही आरोपी अजय उर्फ पिंटू को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी रामवीर की मौत हो चुकी है. इस मामले में आरोपी गुड्डी से पुलिस के द्वारा पूछताछ जारी है.
रिपोर्टर- आशीष चतुर्वेदी
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहाँ पढ़ेंRajasthan Newsऔर पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!