ईंधन लेने खेतों में गई महिला का लहूलुहान हालत में मिला शव

Rajasthan Crime: सवाई माधोपुर जिले में गंगापुरसिटी के बामनवास थाना क्षेत्र के जाहिरा गांव में आज सुबह खेतों में एक 50 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई.

ईंधन लेने खेतों में गई महिला का लहूलुहान हालत में मिला शव

Rajasthan Crime: राजसथान के सवाई माधोपुर जिले में गंगापुरसिटी के बामनवास थाना क्षेत्र के जाहिरा गांव में आज सुबह खेतों में एक 50 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई. जानकारी के अनुसार महिल उर्मिला मीणा पत्नी मोसरिया, निवासी जाहिरा घर ईंधन लेने के लिए खेत में गई थी.

जब महिला 10 बजे तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश की गई. ऐसे में कुछ लोगों को गांव के बाहर पानी के कुंडे के पास महिला के दोनों कटे हुए पैर पड़े हुए मिले. इस पर गांव में सनसनी फैल गई और कुछ दूरी पर ही महिला का लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ मिला.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठी हो गई और माइल की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई. ग्रामीणों द्वारा बामनवास पुलिस को सूचना दी गई. कुछ देर बाद बामनवास पुलिस के थानाधिकारी राकेश शर्मा मय जाब्ते के घटना स्थल पर पहुंचे. जानकारी के अनुसार अज्ञात हत्यारे ने पहले महिला का गला रेत कर हत्या की और उसके बाद उसके दोनों पैर काट कर चांदी के कड़े लूट कर ले गए.

साथ ही कटे हुए दोनों पैरों को पास ही बने पानी के कुंडे में डाल दिया. पुलिस को ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए. ग्रामीण बामनवास सड़क मार्ग पर शव रखकर आक्रोश जता रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news