Dholpur News : बदमाशों को पकड़ने गयी पुलिस के साथ महिलाओं ने की बदतमीजी

Dholpur News : धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में एक पुलिसकर्मी के साथ महिलाओं द्वारा हाथापाई करने की कोशिश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है.

Dholpur News : बदमाशों को पकड़ने गयी पुलिस के साथ महिलाओं ने की बदतमीजी

Dholpur News : राजस्थान के धौलपुर के समोना में राजाखेड़ा थानाधिकारी रामकिशन यादव ने बताया कि थाने से एक पुलिस टीम मुकदमा में फरार आरोपियों की तलाश करने और अवैध कार्य, हथियार शराब वगैरा के बारे में तलाश करने करने के लिए बाबूलाल हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में इलाका में गई थी.

इस दौरान समोना गांव में आरोपी छोटू ठाकुर को तलाश किया गया तो पता चला कि कटेलिया का पुरा के नीचे खार में हथियारों की सप्लाई हो रही है. इस सूचना पर जवान वहां पहुंचे तो पुलिस को देखकर के कुछ लोग सभी दिशाओं में भागे जब पुलिस ने उनका पीछा किया तो एक व्यक्ति कटेलिया का पुरा की बस्ती में चला गया, जिसका पीछा जगबीर कांस्टेबल कर रहा था.

लेकिन इस बीच पकड़े गये आरोपी को छुड़ाने के लिये मौके पर मौजूद महिलाओं और पुरुषों ने कांस्टेबल के साथ राजकार्य में बाधा उत्पन्न कर दी. जब मामले की सूचना थाने पर मिली तो अतिरिक्त जाब्ता लेकर के समोना पहुंचा. जहां से राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने वाली तीन महिलाओं गुड़िया पत्नी सोनू, पूर्ण देई पत्नी भोजाराम, मीना पत्नी बंटू निवासी समोना को और तीन पुरुषों देवकीनंदन पुत्र हाकिम सिंह निवासी सोमली, अल्लाह बख्श पुत्र कल्लन खां निवासी नेमदादा और खूबी राम पुत्र जसराम कोली निवासी ढूंढ का पुरा थाना दिहोली हाल मनिहार गली राजाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

मामले को लेकर थानाधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल जगबीर की तरफ से राज्य कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रकरण पृथक से पंजीबद्ध किया गया है. इस पूरी घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक महिला सिविल ड्रेस में पुलिस जवान की टी-शर्ट को पड़कर खींच रही है वहीं दूसरी महिला हाथ में पत्थर लिए जवान की ओर दौड़ती नजर आ रही है.

रिपोर्टर- भानू शर्मा

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news