भरतपुर में जमकर बरसे लाठी-डंडे और पत्थर, घटना में 9 लोग घायल

Rajasthan Fight: भरतपुर जिले में बयाना सदर थाना इलाके के श्यामपुरा गांव में सोमवार दोपहर को खेत की बुवाई के दौरान दो पक्षों में लड़ाई हो गई. देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया.

भरतपुर में जमकर बरसे लाठी-डंडे और पत्थर, घटना में 9 लोग घायल

Rajasthan Fight: राजस्थान के भरतपुर जिले में बयाना सदर थाना इलाके के श्यामपुरा गांव में सोमवार दोपहर को खेत की बुवाई के दौरान दो पक्षों में लड़ाई हो गई. जानकारी के अनुसार पुरानी जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया.

आधे घंटे तक दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिसमें एक बालिका सहित कुल 9 लोग घायल हो गए. घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार श्यामपुरा गांव के बिजेंद्र गुर्जर और हंसराम गुर्जर के बीच काफी समय से खेत के जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

सोमवार दोपहर बुआई के दौरान बात इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला शुरू कर दिया. लाठी डंडों का ये हमला देखते ही देखते कुछ ही देर में पथराव भी शुरू हो गया, जिससे पूरे खेत का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.

घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को बयाना अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही बयाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से घटना की जानकारी ली और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए.

सदर थाना के एएसआई दामोदर शर्मा ने बताया कि सूचना पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है. फिलहाल किसी भी पक्ष ने कोई रिपोर्ट नहीं दी है. मौके पर कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल भेजा गया है. तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news