कबूतर बन राजस्थानी दुल्हन को आशीर्वाद देनी आई पूर्वजों की आत्मा! वीडियो वायरल

Rajasthan Viral Video: दुल्हन के सिर पर कबूतर के बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि पूर्वजों की आत्मा आशीर्वाद देनी आई है. 

कबूतर बन राजस्थानी दुल्हन को आशीर्वाद देनी आई पूर्वजों की आत्मा! वीडियो वायरल
Image Credit: Rajasthan Viral VideoSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Viral Video: हर रोज सोशल मीडिया पर नए-नए वीडियो वायरल होते हैं, जिनको देख कभी हंसी आती है, तो कई वीडियो चौंकाने वाली सामने आते हैं. आज के समय सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म हो गया है, जहां एक छोटा सा वीडियो चंद मिनटों में पूरी दुनिया के लोगों के पास पहुंच सकता है.

वहीं, इन दिनों एक शादी में दुल्हन के सिर पर कबूतर के बैठने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो करौली निवासी मुकेश शर्मा की बेटी सिद्धि का है. सिद्धि की शादी जयपुर निवासी विनायक शर्मा से 30 अप्रैल को जयपुर के एक पैलेस में संपन्न हुई.

Add Zee News as a Preferred Source

पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह समारोह पूरे उत्साह और श्रद्धा से सम्पन्न हुआ. शादी के अगले दिन 1 मई की सुबह लगभग 5 बजे एक ऐसी घटना घटी, जिसने वहां उपस्थित सभी लोगों को भावुक और स्तब्ध कर दिया.

दुल्हन बनी सिद्धि विवाह के फेरों के बाद मंडप में बैठे-बैठे कुछ रस्मों की अदायगी कर रही थी तभी अचानक एक कबूतर उड़कर सीधा उनके सिर पर आकर बैठ गया. कुछ क्षणों के लिए पूरा मंडप आश्चर्य और मौन हो गया. वहीं, कबूतर को भगाने के बजाय दूल्हा भी उस पल को एन्जॉय करने लगा.

परिजन मौजूद महिलाओं और रिश्तेदारों ने दुल्हन से कहा कि वह बिल्कुल शांत और स्थिर बनी रहें, क्योंकि यह कोई साधारण पक्षी नहीं बल्कि पूर्वजों की आत्मा हो सकती है, जो आशीर्वाद देने आई है.

यह क्यूट सा वीडियो अब इंटरनेट पर छाया हुआ है. इसे इंस्टाग्राम पर trendy___larkaa नाम के पेज पर शेयर किया है. इस वायरल वीडियो पर अब तक 7 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और कमेंट बॉक्स दिलचस्प कमेंट्स से भर चुका है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़