धौलपुर में सनसनी! पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी, इलाके में मचा हड़कंप

Rajasthan News: धौलपुर के सैपऊ में बसई नवाब पुलिस चौकी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप मच गया. अज्ञात कॉल के बाद पुलिस ने चौकी की घेराबंदी कर तलाशी ली, कोई विस्फोटक नहीं मिला. पुलिस कॉल करने वाले की तलाश में जुटी, जांच जारी है.

धौलपुर में सनसनी! पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी, इलाके में मचा हड़कंप
Image Credit: dholpur police chowki bomb threat

Dholpur Bomb Threat: राजस्थान के धौलपुर जिले के सैपऊ उपखंड के अंतर्गत आने वाली बसई नवाब पुलिस चौकी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शनिवार दोपहर कंट्रोल रूम पर एक अनजान कॉल आई, जिसमें चौकी में बम लगाने की बात कही गई. इस सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर यह जानकारी दी कि बसई नवाब चौकी में बम लगाया गया है और जल्द ही उसे उड़ाया जाएगा.

सूचना मिलते ही सैपऊ सीओ मौके पर पहुंचे
जैसे ही यह सूचना कंट्रोल रूम तक पहुंची, तुरंत ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया. सूचना मिलते ही सैपऊ सीओ अनूप यादव मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस बल के साथ चौकी की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. साथ ही सुरक्षा के लिहाज से बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाने के लिए जिला स्तर पर सूचना भेजी गई है. बसई नवाब चौकी में पुलिस ने चौकी परिसर के हर कोने की गहन तलाशी ली. संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई, हालांकि अब तक कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है. इसके बावजूद पुलिस सतर्क है और जांच जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

धमकी देने वाले शख्स की हो रही तलाश
पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश में जुट गई है जिसने कंट्रोल रूम पर फोन कर धमकी दी थी. कॉल डिटेल्स और नंबर की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह शरारत भी हो सकती है, लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से लेते हुए सभी संभावनाओं पर काम कर रही है. इस धमकी के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. लोग पुलिस चौकी के आसपास जमा हो गए और स्थिति को समझने की कोशिश करने लगे. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.

क्या बोले सीओ सैपऊ?
सीओ सैपऊ अनूप यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा कॉल आया था. सूचना के आधार पर तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है. अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन जांच जारी है. जल्द ही कॉल करने वाले की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More