सवाई माधोपुर में शिक्षक संघ चुनाव में ओमप्रकाश मीना की ताजपोशी, रणवीर बैरवा बने सभाध्यक्ष

Rajasthan News: सवाई माधोपुर जिले के खंडार में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ. इसमें ओमप्रकाश मीना ब्लॉक अध्यक्ष और रणवीर बैरवा सभाध्यक्ष निर्वाचित हुए. नव कार्यकारिणी ने पदभार संभालते हुए संगठन को मजबूत करने और शिक्षक हितों की रक्षा का संकल्प लिया.

सवाई माधोपुर में शिक्षक संघ चुनाव में ओमप्रकाश मीना की ताजपोशी, रणवीर बैरवा बने सभाध्यक्ष
Image Credit: sawai madhopur panchayat raj elections

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक खंडार के निर्वाचन चुनाव पर्यवेक्षक अर्जुनलाल बैरवा, भुवनेश्वर शर्मा व निर्वाचन अधिकारी पिंकेश बैरागी, मोहसिन खान की देखरेख में सम्पन्न हुआ. जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरान्त ओमप्रकाश मीना ब्लॉक अध्यक्ष खंडार व रणवीर बैरवा सभाध्यक्ष ब्लॉक खंडार के पद पर निर्वाचित घोषित किए गए. निर्वाचित व मनोनित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई.

माला और साफा पहनाकर किया स्वागत
नव निर्वाचित अध्यक्ष व कार्यकारिणी का संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया, साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि नव निर्वाचित कार्यकारिणी के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा शिक्षक हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

पद और गोपनीयता की शपथ
नव निर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ब्लॉक मंत्री राम अवतार जाट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मदरूप सिंह गुर्जर, उपाध्यक्ष प्रमोद योगी, यादवेंद्र गौतम, उप सभाध्यक्ष हरिमोहन मीना, कोषाध्यक्ष पारस चंद जैन, संयुक्त मंत्री राम सहाय बैरवा, गोपाल लाल गुर्जर, संगठन मंत्री विनोद कुमार बबेरवाल, संरक्षक रामकिशन बैरवा, गुरुदयाल बैरवा, महिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, महिला मंत्री अमृता यादव आदि पदाधिकारियों को नियुक्त किया. निर्वाचित व मनोनित पदाधिकारियों को निर्वाचन अधिकारी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई.

साथियों से किया आह्वाण
नव निर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश मीना ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पद मेरे लिए केवल सम्मान नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है. संगठन की मजबूती, शिक्षक हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता से कार्य करूंगा. कार्यकारिणी की पूरी टीम मिलकर संगठन को अधिक मजबूत बनाएगी तथा हर शिक्षक साथी की आवाज़ को प्राथमिकता दी जाएगी. अध्यक्ष ने संगठन के सभी साथियों से सहयोग एवं मार्गदर्शन का आह्वान किया.

कौन-कौन रहा उपस्थित
निर्वाचन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर, प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सैनी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री गिर्राज वर्मा, जिला मंत्री महावीर सोनी, प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री अर्जुन लाल बैरवा, प्रदेश प्रवक्ता राहुल सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai Madhopur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More