&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में आज एक बार फिर मौसम का मिज़ाज़ बदला और करीब 50 मिनिट जोरदार बारिश का दौर चला. जिससे जहां जिला मुख्यालय के पुराने शहर के मुख्य बाजार में बेहताशा पानी बहता नजर आया. वही जिले के गंगापुसिटी क्षेत्र के बामनवास उपखण्ड क्षेत्र में बिजली गिरने से 9 लोग झुलस गए और एक बालिका की मौत हो गई. जिला मुख्यालय सहीत जिले भर में हुई जोरदार बारिश ने महज एक घंटे में ही तरबतर कर दिया. जोरदार बारिश के चलते पुराने शहर के मुख्य बाजार में नदियों की तरह बारिश का पानी बहता नजर आया.
पानी के बहाव में बही बाइक
इस दौरान नगर पालिका के नजदिक एक बाइक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गई और पानी के बहाव में बहने लगी, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया. वही तेज बारिश के चलते पुराने शहर मुख्य बाजार में दुकानों में पानी भर गया. इसी तरह सवाई माधोपुर जिला अस्पताल परिसर में पानी ही पानी नजर आया. वही तेज मेघ गर्जना के साथ नगर परिषद कार्यालय पर भी बिजली गिर गई, जिससे एक बारगी भय का माहौल पैदा हो गया. इस दौरान नगर परिषद कर्मचारी भयभीत नजर आए. महज 50 मिनिट से एक घण्टे तक हुई बारिश ने शहर को पानी पानी कर दिया .
आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत
वहीं जिले के गंगापुसिटी के बामनवास उपखंड के लाडपुरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 9 लोग चपेट में आ गए. हादसे में 14 वर्षीय बालिका कांति सिंह खारवाल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में 5 से 6 बच्चे भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य घर में टीवी देख रहे थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली घर पर गिर गई. हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए. बिजली गिरने से टीवी ब्लास्ट हो गया. घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बामनवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 5 घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, वहीं 3 गंभीर घायलों को गंगापुर सिटी जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. फिलहाल सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
गांव में शोक की लहर दौड़ी
गांव में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों ने मृत बालिका के परिवार को ढांढस बंधाया और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को एक्टिव कर दिया है. वैसे फिलहाल जिला मुख्यालय के बाजारों से पानी उतर गया है और हालात सामान्य है .
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai Madhopur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!