&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Karauli News: राजस्थान के करौली जिले में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया. जिले के प्रत्येक गली मोहल्ले और घरों पर भी ध्वज फहराया गया. जिला स्तरीय समारोह करौली के मुंशी त्रिलोक चंद माथुर स्टेडियम में आयोजित किया गया. समारोह में जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जिला कलेक्टर ने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस जवान, आरएसी जवान, पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड रोवर गाइड ने मार्च पास्ट कर ध्वज को सलामी दी.
परेड में कौन-कौन रहा शामिल
इस दौरान पुलिस सहित होमगार्ड, स्टूडेंट पुलिस, स्काउट गाइड द्वारा परेड का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एडीएम हेमराज परिड़वाल, एसपी लोकेश सोनवाल, एएसपी गुमना राम, जिला परिषद सीईओ शिवचरण मीणा, नगर परिषद सभापति डॉ राजरानी सहित जिला अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। एडीएम हेमराज ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया. स्कूली छात्रों ने शारीरिक व्यायाम की प्रस्तुतियां दी.
34 प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी कार्मिक, समाज सेवी और छात्रों सहित 34 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया. इस दौरान जिले की वीरांगनाओं का भी शॉल व मिठाई प्रदान कर सम्मानित किया गया. जिला स्तरीय कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
कहां-कहां पर हुआ ध्वजारोहण
कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष शिवराज मीणा ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान पदाधिकारी और कांग्रेसी मौजूद रहे. इसी प्रकार भाजपा कार्यालय पर करौली जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे. जिला कलेक्ट्रेट में कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने, जिला अस्पताल में पीएमओ डॉ रामकेश मीणा, सीएमएचओ ऑफिस में सीएमएचओ डॉ जयंती लाल मीणा, एसपी ऑफिस में एसपी लोकेश सोनवाल, नगर परिषद करौली में सभापति डॉ राजरानी शर्मा ने ध्वजारोहण किया. करौली मेडिकल कॉलेज में प्रभारी प्रधानाचार्य रमेश मीणा ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान जिला मुख्यालय सहित क्षेत्र के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में भी 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. जहां विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Karauli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!