डीग में हुई जाट समाज की महापंचायत, 29 जून को होगा हुंकार रैली का आयोजन

Jat Community Mahapanchayat: डीग जिले में कुम्हेर इलाके के चामड़ माता के मंदिर पर जाट समाज की महापंचायत हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि जाट समाज के लोग 29 जून को हुंकार रैली का आयोजन करेंगे.

डीग में हुई जाट समाज की महापंचायत, 29 जून को होगा हुंकार रैली का आयोजन
Image Credit: Jat Community Mahapanchayat

Jat Community Mahapanchayat: राजस्थान के डीग जिले में कुम्हेर इलाके के चामड़ माता के मंदिर पर जाट समाज की महापंचायत हुई, जिसमें निर्णय लिया गया कि जाट समाज के लोग 29 जून को जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे से सटे डहरा मोड़ नदबई पर हुंकार रैली का आयोजन करेंगे. जिसमें जाट समाज अपनी एकता व शक्ति का प्रदर्शन करेंगे.

पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले में जाट समाज के लोग पिछले कई सालों से केंद्र में OBC आरक्षण सहित 4 सूत्रीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

संघर्ष समिति के संयोजक नेम सिंह फौजदार का कहना है कि भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज के लोग 25 साल से केंद्र में आरक्षण की मांग कर रहे हैं, उनकी मांग आज तक पूरी नहीं हुई है. इसलिए भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को आरक्षण की केंद्र सूची में शामिल किया जाए.

फौजदार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा की गई पहल पर सकारात्मक वार्ता दिल्ली में हुई, लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हुई. सरकार से आग्रह है कि आप इस प्रकरण में व्यक्तिगत रूप से पहल करेंगे. तब समाज को न्याय मिलेगा.

साल 2015 से 2017 के बीच विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को हाईकोर्ट के आदेश के बाद अभी तक नियुक्ति नहीं दी गई है. उन्हें नियुक्ति दी जाए. तीसरी मांग है कि महाराजा सूरजमल कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए. पूर्व में आरक्षण आंदोलन के दौरान समाज के लोगों पर लगे मुकदमों को वापस लिया जाए.

यही नहीं उन्होंने कहा कि आज की पंचायत सांकेतिक थी, जिसमें संख्याबल भले ही कम हो लेकिन हम अपनी ताकत दिखाना जानते हैं. जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने एसएचओ कुम्हेर व तहसीलदार कुम्हेर को पंचायत स्थल पर ही ज्ञापन सौंपा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Reporter- Devendra Singh

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More