Rajasthan News: कोटा बैराज से छोड़े गए पानी के बाद चंबल नदी में आई बाढ़ से झिरी और मदनपुर के किसानों को भारी नुकसान हुआ. महंगे बीज सड़ गए, फसलें नष्ट हो गईं और घरों में रखा राशन, कपड़े भी बर्बाद हो गए. खेतों में कीचड़, गलियों में गंदगी और मच्छरों से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले में कोटा बैराज से पानी छोड़ने के बाद चंबल नदी में उफान के कारण झिरी व मदनपुर पंचायत में बाढ़ से किसानों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है. पानी ने खेतों से लेकर घरों तक अपना कहर बरपाया है. बाढ़ का पानी कुछ ही घंटों में खेतों में घुस गया और किसानों द्वारा बुवाई किए गए महंगे बीज पूरी तरह से सड़ गए हैं.
अचानक बाढ़ ने मेहनत पर पानी फेरा
अब जब खेतों से पानी निकल चुका है, तो पीछे दलदली जमीन, सड़ी हुई गंध और बर्बाद फसले रह गई है. किसानों का कहना है कि उन्होंने इस सीजन में महंगे बीज खरीदे थे, जिनमें प्रति बीघा लगभग 6 हजार तक का खर्च आया था. लेकिन अचानक आई बाढ़ ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया. बीज अब अंकुरित नहीं होगा, जिससे दोबारा बुवाई करनी पड़ेगी और लागत दोगुनी हो जाएगी. क्षेत्र में किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा है. बाढ़ से मकानों में घुसा पानी ने भी काफी नुकसान किया है.
क्या बोले सपंच प्रतिनिधि?
झिरी सरपंच प्रतिनिधि संजूसिंह जादौन ने बताया कि चंबल नदी में उफान आने के बाद पानी इतनी तेजी से आया कि किसी को घर और खेत बचाने तक का मौका नहीं मिला. खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई. कई घरों में पानी घुस जाने से अनाज, बिस्तर, कपड़े और लकड़ी जैसे जरूरी सामान भीगकर बर्बाद हो गए. कुछ किसानों की गोदामों में रखा बीज और खाद भी नष्ट हो गया है. खेतो में पानी खत्म होने के मिट्टी की पणि रह गई है जो बीज को अंकुरित नहीं होने देगी.
किसानों के सामने बड़ी समस्या
पूरी जमीन में पानी भर गया और बीज सड़ गया. अब कर्जा लेकर बीज खरीद दोबारा बुवाई करनी होगी. ग्रामीण महिला ने बताया कि घर में रखा राशन, बच्चों के कपड़े और पलंग तक खराब हो गए हैं. सरकार को हमारी सुनवाई करनी चाहिए. बाढ़ का पानी भले ही धीरे-धीरे उतर रहा है, लेकिन उसकी वजह से रास्तों पर कीचड़ और गंदगी जमा हो गई है. गलियों में बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है. ग्रामीणों को डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा सता रहा है. जगह-जगह गंदा पानी अभी भी जमा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!