Rajasthan News: सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र स्थित गलवा नदी की जगमोदा-शेरसिंहपुरा पुलिया से बीती रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर नदी में गिर गई.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र स्थित गलवा नदी की जगमोदा-शेरसिंहपुरा पुलिया से बीती रात एक ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर नदी में गिर गई. ट्रैक्टर ट्रॉली के नदी में गिरने से ट्रैक्टर चालक कुस्तला निवासी राकेश उर्फ गोलू मीणा पानी के तेज बहाव में बह गया. सूचना पर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक को ढूंढने का प्रयास किया. लेकिन अधिक रात ओर अंधेरा होने से ग्रामीणों को सफलता नही मिल पाई. आज सुबह ग्रामीणों की सूचना पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और गलवा नदी के तेज बहाव के बीच ट्रैक्टर चालक की तलाशी को लेकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया.
3 घंटे के बाद निकल पाया शव
इस दौरान करीब तीन घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस की टीम ने ट्रैक्टर चालक राकेश उर्फ गोलू मीणा के शव को गलवा नदी के गहरे पानी से ढूंढ निकाला. सिविल डिफेंस की टीम ने शव को मौके पर मौजूद चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. जानकारी के मुताबिक कुस्तला निवासी राकेश उर्फ गोलू मीणा बीती रात ट्रैक्टर ट्रॉली से गलवा नदी की पुलिया पार कर रहा था. इसी दौरान गलवा नदी के तेज बहाव के चलते ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर ट्रॉली असंतुलित होकर गलवा नदी में गिर गई. इसी दौरान पानी का तेज बहाव होने के चलते ट्रैक्टर चालक राकेश उर्फ गोलू गलवा नदी के तेज बहाव में बह गया.
ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ढूंढा शव
सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ट्रैक्टर चालक को ढूंढने का प्रयास किया. लेकिन पानी का बहाव तेज होने और रात अधिक होने व अंधेरा होने से उन्हें सफलता नही मिली. आज सुबह सूचना पर चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस एंव सिविल डिफेंस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने ट्रैक्टर चालक राकेश उर्फ गोलू के शव को ढूंढ निकाला और चौथ का बरवाड़ा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जायेगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai Madhopur News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आप को हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !