Dholpur News: तेज बहाव में बहा मिनी ट्रक, नदी में समा गया ड्राइवर और हेल्पर!

Rajasthan News: धौलपुर में पार्वती नदी के उफान में मिनी ट्रक बह गया. दो लोगों को बचा लिया गया, लेकिन ड्राइवर और हेल्पर अब भी लापता हैं. हादसा कैमरे में कैद हुआ. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. पुलिस और SDRF की टीमें पानी में फंसे लोगों को बचाने में जुटी हैं.

Dholpur News: तेज बहाव में बहा मिनी ट्रक, नदी में समा गया ड्राइवर और हेल्पर!
Image Credit: dholpur mini truck video news

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले में तेज बहाव की चपेट में आने से मिनी ट्रक पानी में बह गया. ट्रक में पीछे मौजूद एक मजदूर और ठेकेदार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया, लेकिन ट्रक के भीतर मौजूद ड्राइवर और हेल्पर पानी में डूब गए. पूरा हादसा वीडियो में हुआ कैद देखे कैसे मिनी ट्रक चलते चलते नदी में गिरता है उसके बाद कैसे धीरे धीरे नदी में डूब जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

पार्वती नदी का मामला
धौलपुर जिले के मनियां थाना क्षेत्र में पार्वती नदी के उफान पर होने से रानौली रपट पर पानी की चादर चल रही है. पानी में लोगों की आवाजाही रोकने के लिए राजस्थान की सीमा पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है.

आगरा से आ रहा था ट्रक
शुक्रवार सुबह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से आ रहा एक मिनी ट्रक तेज बहाव को पार करने लगा. तेज बहाव की चपेट में आने से मिनी ट्रक पानी में बह गया. ट्रक में पीछे मौजूद एक मजदूर और ठेकेदार को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बचा लिया गया, लेकिन ट्रक के भीतर मौजूद ड्राइवर और हेल्पर पानी में डूब गए. उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

क्या बोला एक पीड़ित
हादसे से एक मजदूर मुकेश पुत्र मोहन जाटव निवासी भमरौली कटारा, आगरा का बचाया गया है. जिसने बताया कि वह ठेकेदार रवि पुत्र हीरा सिंह निवासी आगरा के साथ मजदूरी करने के लिए धौलपुर के मनिया कस्बे जा रहा था. रास्ते में भमरौली गांव के पास दोनों आगरा से धौलपुर जा रहे मिनी ट्रक में बैठ गए.

तेज बहाव होने के कारण हुआ हादसा
रानोली रपट पर पानी का तेज बहाव होने के बावजूद ड्राइवर ने ट्रक को पुल पर उतार दिया. तेज बहाव में मिनी ट्रक पानी में बह गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी चंद्रभान सिंह और स्थानीय गोताखोरों ने ट्रक में डूब रहे ठेकेदार और मजदूर को सकुशल बाहर निकाल लिया. मजदूर को सड़क किनारे निकाल लिया गया है, जबकि ठेकेदार पानी के बीच बने एक टापू पर फंसा हुआ है. घटना के बाद एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे ट्रक और उसमें फंसे ड्राइवर और हेल्पर की तलाश की जा रही है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author