Sawai Madhopur News: NH-552 बाधित, सवाई माधोपुर से 20 शहरों के बीच टूटा संपर्क

Rajasthan News: सवाई माधोपुर के खंडार क्षेत्र में भारी बारिश से NH-552 की बोदल पुलिया टूट गई, जिससे 60 बसें, 1300 फोरव्हीलर और 5,000 दोपहिया वाहन फंस गए. रोजमर्रा की चीजों की आपूर्ति भी प्रभावित हुई. मरम्मत कार्य जारी है और दोपहर तक छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकती है.

Sawai Madhopur News: NH-552 बाधित, सवाई माधोपुर से 20 शहरों के बीच टूटा संपर्क
Image Credit: sawai madhopur bridge collapsed

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले के खंडार उपखंड क्षेत्र में भारी बारिश के कारण टूटी बोदल की पुलिया से अब राहत की खबर सामने आ रही है. राष्ट्रीय राजमार्ग-552 पर स्थित इस पुलिया की मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है और आज से छोटे वाहनों के चालू होने की संभावना जताई जा रही है.

पुलिया टूटने से आवाजाही प्रभावित
बोदल गांव के निकट उगाड़ पुलिया के टूटने से लगातार दूसरे दिन गुरुवार को 60 बसों, 1300 फोरव्हीलर और करीब 5 हजार दोपहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित रहा. इस पुलिया से प्रतिदिन सवाई माधोपुर से मध्यप्रदेश के 15 और राजस्थान के 5 बड़े शहरों के बीच वाहनों की आवाजाही होती है.

Add Zee News as a Preferred Source

रोजमर्रा की चीजों की वस्तुओं पर भी असर
एनएच-552 दौलतपुरा टोल प्लाजा के मैनेजर प्रकाश सैन ने बताया कि पुलिया टूटने से बुधवार और गुरुवार को आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान क्षेत्र में रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रभावित हुई और महंगाई का असर देखने को मिला. हालांकि राहत की बात यह है कि पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई की टीमों द्वारा पुलिया की मरम्मत का कार्य बुधवार शाम से युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया.

क्या बोले एनएचआई अधिकारी?
एनएचएआई अधिकारी आशु गर्ग ने बताया कि यदि हालात अनुकूल रहे तो गुरुवार दोपहर तक छोटे वाहनों का संचालन प्रारंभ किया जा सकता है. गत दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण खंडार क्षेत्र की सड़कें और पुल-पुलिया जलमग्न हो चुकी हैं. बोदल की यह पुलिया NH-552 पर अत्यंत महत्वपूर्ण मार्ग है जो सवाई माधोपुर को कई बड़े शहरों से जोड़ती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai Madhopur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author