SI भर्ती को लेकर बोले RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल, कहा- एक लाख युवाओं के साथ प्रधानमंत्री आवास...

Rajasthan Politics: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने आज भरतपुर में जाट महापंचायत में हुंकार भरी और केंद्र की सरकार को कड़े लहजे में चेतावनी दी है.

SI भर्ती को लेकर बोले RLP सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल, कहा- एक लाख युवाओं के साथ प्रधानमंत्री आवास...
Image Credit: Hanuman Beniwal

Rajasthan Politics: आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने आज भरतपुर में जाट महापंचायत में हुंकार भरी और केंद्र की सरकार को कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे और दिल्ली की तरफ एक लाख युवाओं के साथ कूचकर प्रधानमंत्री आवास को घेरेंगे.

बेनीवाल आज नदबई के डहरा मोड़ पर आयोजित जाट हुंकार सभा मे बोल रहे थे. बारिश के चलते हालांकि पंचायत में व्यवधान हुआ लेकिन बेनीवाल को सुनने बड़ी संख्या में लोग बारिश में उनके आने का इंतजार करते रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

सांसद हनुमान बेनीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसानों के लिए बारिश की आवश्यकता है. यह कार्यक्रम जाट समाज का है. इन्होंने कार्यक्रम बारिश के अंदर ही रखा. कुछ यहां भीग रहे हैं. मैं जहां से आया हूं कुछ वहां भीग रहे हैं.

जाट समाज के अलावा दूसरे समाज के लोग जाट समाज की आरक्षण के लिए पैरवी करने यहां पर आये हैं. भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को केंद्र की नौकरियों में आरक्षण मिले. भरतपुर की सांसद संजना जाटव भी यहां खड़ी हैं. इन्होंने भी लोकसभा के अंदर आरक्षण का मामला उठाया. मैं भी प्रयास कर रहा हूं.

उन्होंने कहा कि जब स्टेट में आरक्षण है तो केंद्र में क्यों नहीं, अब भरतपुर भरतपुर धौलपुर, डीग जिले के जाट समाज को आरक्षण का लाभ नहीं मिले तो, दिल्ली के अंदर मोदी जी की ईंट से ईंट बजा देंगे. अब हम चुप बैठने वाले नहीं हैं. जो बात इनकी हुई है उसके अनुसार स्टेट के अंदर आरक्षण मिल गया तो, दिल्ली के अंदर आरक्षण क्यों नहीं मिल रहा है.

यह जाट समाज देश की सरकार से जानना चाहता है. अबकी बार जब लोकसभा चलेगी तो, निश्चित रूप से हम बैठेंगे सरकार से जवाब लेंगे और, सरकार से हां करवा के तीनों जिले के जाटों को आरक्षण का तौहफा दिलाएंगे. बेनीवाल ने एक सवाल के जबाब में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के सीएम भजनलाल को हटाने के बयान पर कहा कि ''कांग्रेस में बयानबीर है कांग्रेस के कुछ नेता बयानों से काम चला रहे हैं.

जब अशोक गहलोत कह रहे हैं कि सीएम भजन लाल की सरकार को गिराने का षड्यंत्र हो रहा है. उनको पता है कि जब पिछली बार जब गहलोत जी की सरकार गिर रही तो, वसुंधरा जी ने 8 विधायक दिए थे. इन्हें अंदर की सभी जानकारी रहती है. हमारे पास तो ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि सीएम भजन लाल शर्मा की सरकार गिर रही है. कांग्रेस में कुछ लोगों को छोड़ दें तो, बाकी लोग बयानों के आधार पर काम चला रहे हैं.

मैं दिल्ली के अंदर इंडिया एलाइंस में हूं लेकिन, स्टेट में RLP का खुद का बजूद है. उस वजूद के साथ राजस्थान में आरएलपी इंडिपेंडेंट पंचायत चुनाव लड़ेगी. इस बार राजस्थान में ईंट से ईंट बजा दी जाएगी. बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न यह राजस्थान के प्रमुख मुद्दे हैं. इन्हें लेकर बीजेपी सत्ता में आई.

सत्ता में आने बाद पार्टी भूल गई. कुछ बड़े नेता रात के अँधेरे में कांग्रेस के नेताओं से मिलते हैं. आप से मिलते हैं इसलिए आप SI भर्ती रद्द नहीं करवा रहे हो. इसको लेकर RLP आंदोलन कर रही है. हम कल तक इंतजार कर रहे हैं.

अगर कल हमारे हक़ में मामला नहीं हुआ तो, SI भर्ती रद्द करने की मांग, RPSC का पुर्गठन, भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के जाट समाज को आरक्षण की मांग और अग्निवीर को लेकर 1 लाख युवा दिल्ली की तरफ कूच करेगा. हम सभी प्रधानमंत्री आवास को घेरेंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.