Sawai Madhopur: 3 दिन की बारिश से तबाही! मोरेल नदी के उफान में हाईवे बहा, संपर्क टूटा

Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर क्षेत्र में तीन दिन की मूसलाधार बारिश और मोरेल बांध के ओवरफ्लो से हालात बिगड़ गए हैं. मोरेल नदी उफान पर है और तेज बहाव में हाईवे का 200 मीटर हिस्सा बह गया, जिससे सवाई माधोपुर-गंगापुर सिटी का संपर्क टूट गया. 

Sawai Madhopur: 3 दिन की बारिश से तबाही! मोरेल नदी के उफान में हाईवे बहा, संपर्क टूटा
Image Credit: sawai madhopur flood like situation

Sawai Madhopur Weather: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर उपखंड क्षेत्र में पिछले 3 दिन से लगातार हो रही बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे हैं. लगातार बारिश होने और और मोरेल बांध के ओवरफ्लो होने से मोरेल बांध का पानी वेस्टवेयर से मोरेल नदी में छोड़ा जा रहा है. जिसके चलते मोरेल नदी जबरदस्त उफान आया हुआ है.

पानी के बहाव से 200 मीटर तक पुलिया टूटी
भाडौती मथुरा मेगा हाईवे पर बहतेंड गांव के पास मोरेल नदी में पानी की अधिकता के चलते मोरेल नदी की पुलिया और सड़क का करीब 200 मीटर का हिस्सा पानी के तेज बहाव में बह गया. जिसके चलते सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी का एक दूसरे से संपर्क कट गया. पुलिया और सड़क के बहने की सूचना के बाद तहसीलदार रामजीलाल मीणा और थानाधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गणेशजी को जाने वाले पदयात्री व ग्रामीणों से समझाइश कर नदी के आसपास से लोगों को हटाया गया. फिलहाल सुरक्षा के मद्देनजर यहां पुलिस जाब्ता तैनात किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source

पिछले 24 घंटे में 90 एमएम बारिश
बारिश की बात करें तो मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर पिछले 24 घंटे में 90 एमएम बारिश दर्ज की गई. जबकि गुरुवार शाम से रविवार सुबह तक 367 यानी साढ़े 14 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई. लगातार बारिश के चलते फिलहाल हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं.

पढ़ें सवाई माधोपुर की एक और खबर
सवाई माधोपुर जिले के जडावता गांव में बरसात के पानी कहर देखने को मिल रहा है. पानी के तेज बहाव के चलते गहरी गहरी खाइयां बन गयी हैं. लगातार हो रहे मिट्टी के कटाव के चलते लोगों में दहशत का माहौल है. अब तक दो मंदिर और एक मकान इस खाई में समा चुके हैं. जडावता गांव के स्कूल के प्रधानाचार्य ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखते हुए तुरंत ही पानी के बहाव को दूसरी ओर शिफ्ट करने की मांग की है. प्रधानाचार्य ने अंदेशा जताया है कि अगर इसी तरह मिट्टी का कटाव होता रहा तो आज या कल में स्कूल की बिल्डिंग भी पूरी तरह से बह जाएगी. हालांकि उप जिला मजिस्ट्रेट दामोदर सिंह एवं एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच चुकी है. लेकिन स्थितियां बहुत ही भयावह प्रतीत हो रही हैं. ऐसे में रेस्क्यू चला पाना भी बहुत परेशानी वाला काम साबित हो रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai Madhopur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author