Big Breaking: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तांडव! खुर्रा माताजी से पैदल लौट रहे श्रद्धालुओं को रौंदा, चार ने तोड़ा दम

Rajasthan Road Accident: सवाई माधोपुर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खुर्रा माताजी दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में 4 की मौके पर मौत हो गई. सभी मृतक लालसोट के चिमनपुरा गांव के बताए जा रहे हैं.

Big Breaking: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तांडव! खुर्रा माताजी से पैदल लौट रहे श्रद्धालुओं को रौंदा, चार ने तोड़ा दम
Image Credit: sawai madhopur road accident

Sawai Madhopur Road Accident: राजस्थान के सवाई माधोपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खुर्रा माताजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु हाईवे पर पैदल चल रहे थे, तभी बौंली की ओर से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में मौके पर ही चार श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई. सूचना मिलते ही मित्रपुरा, बौंली और लालसोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. मृतक श्रद्धालु लालसोट के चिमनपुरा गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

मित्रपुरा थाना क्षेत्र की घटना
मित्रपुरा थाना क्षेत्र में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा पेश आया है. शनिवार शाम मोरेल नदी के समीप एक बेकाबू प्याज से भरे हुए ट्रक ने पद यात्रियों को टक्कर मार दी. जिसमें तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों मृतक चमनपुरा लालसोट क्षेत्र की बताई जा रही हैं. जो देवनारायण मंदिर के दर्शन का लौट रही थी. वहीं दो लोगों के ट्रक के नीचे दबे होने की जानकारी भी मिल रही है. तीन घायलों को लालसोट अस्पताल ले जाया गया है. बौंली व मित्रपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची है, साथ ही जेसीबी व अन्य संसाधनों से ट्रक के नीचे दबे हुए यात्रियों को निकालने की कवायद जारी है.

Add Zee News as a Preferred Source

खबर अपडेट की जा रही है...

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai Madhopur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author