Karauli News: रक्षाबंधन पर मौत की मिठाई! करौली में जहर बन गई राखी की सौगात, जानें क्या है पूरा मामला

Rajasthan News: करौली जिले के हिण्डौन सिटी के बरगमा गांव में रक्षाबंधन पर दूषित मिठाई व भोजन खाने से 8 और 12 साल के दो सगे भाइयों की मौत हो गई. रात में मिठाई खाने के बाद सुबह दोनों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द हुआ. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच शुरू की.

Karauli News: रक्षाबंधन पर मौत की मिठाई! करौली में जहर बन गई राखी की सौगात, जानें क्या है पूरा मामला
Image Credit: karauli 2 child died raksha bandhan

Karauli News: राजस्थान के करौली जिले से बेहद ही मार्मिक घटना की खबर सामने आई है. जहां के हिण्डौन सिटी के बरगमां गांव में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है. दो सगे भाइयों, सुशील जाटव (8 वर्ष) और मनीष जाटव (12 वर्ष), की मौत से कोहराम मच गया. मौत का कारण प्रथम दृष्टया दूषित मिठाई और भोजन करना माना जा रहा है. दोनों बच्चों द्वारा कल रात को रिश्तेदारों द्वारा लाई गई मिठाई खाई थी. हिण्डौन सदर थाना पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

रक्षाबंधन की मिठाई खाने से तबीयत बिगड़ी
जानकारी के अनुसार हिण्डौन के बरगमा गांव निवासी लच्छी जाटव के घर रक्षाबंधन पर रिश्तेदारो आये जो कि घेवर, अलवरी, खीर मोहन जैसी मिठाइयां साथ लाये थे. इसके अलावा घर में बाजार से लाई गई पनीर से सब्जी भी बनाई गई थी. रात को भोजन के बाद दोनों बच्चे सो गए, लेकिन सुबह उठने पर उन्हें पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हुई. हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत हिण्डौन के जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया. प्राथमिक तौर पर परिजनों का मानना है कि दूषित मिठाई और भोजन करने से बच्चों की मौत हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की टीम ने जांच की शुरू
मेडिकल बोर्ड द्वारा दोनों बालकों का पोस्टमार्टम किया गया है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भी दूषित खाद्य सामग्री का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है. हिण्डौन सदर थाना पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना से जाटव परिवार में शोक की लहर है. लोगों ने आरोप लगाया है कि हिंडौन के बाजारों में दूषित मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री धड़ल्ले से बेची जा रही है, लेकिन खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ऐसे दुकानदारों के खिलाफ जांच और कार्यवाही नहीं कर रही है, जिससे इस प्रकार की घटनाएं सामने आ रही हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Karauli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author