Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले में भारी बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से नदी के बहाव से दूर रहने की अपील की है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Bharatpur News: करौली जिले के पांचना बांध से छोड़ा गया पानी गंभीर नदी के माध्यम से बयाना क्षेत्र में पहुंच चुका है. जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है. प्रशासन ने लोगों से नदी के बहाव क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है. जिससे कोई हादसा और दुर्घटना नहीं हो, क्योंकि गत वर्ष लापरवाही के चलते 17 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था.
बारिश के चलते लगातार बढ़ रहा जलस्तर
बारिश के चलते पांचना बांध में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसकी प्रबल संभावना है कि पांचना के गेट फिर से खोले जायेंगे. आपको बता दें कि पांचना का पानी गम्भीर नदी के जरिये बयाना इलाके में आता है. इसलिए गम्भीर नदी के बहाव क्षेत्र में बसे गांवों के लोगों को अलर्ट किया गया है. प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है. जलस्तर में वृद्धि के बावजूद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी नागरिक को कोई परेशानी न हो.
स्थानीय अधिकारी क्षेत्र में सक्रिय
स्थानीय पुलिस, पंचायत समिति और सिंचाई विभाग के अधिकारी लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और नदी के किनारे बसे गांवों में हालात की निगरानी कर रहे हैं. बयाना सर्किल के डीएसपी कृष्णराज जागिड़ और विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह ने स्वयं नदी किनारे गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संपर्क साधा और उन्हें नदी से दूर रहने की सलाह दी. कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत पहुंचाई जा सके.
पांचना बांध का बढ़ा हुआ जलस्तर
सिंचाई विभाग के अनुसार, पांचना बांध का जलस्तर 258 मीटर तक पहुंच गया है और उसकी कुल भराव क्षमता 258.62 मीटर है. जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए शुक्रवार को बांध के दो गेट दो-दो फीट खोलकर करीब 6000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जो कि गम्भीर नदी में पहुंचा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bharatpur News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आप को हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड !