Bharatpur News: रीट में सफल होते ही बदल गया दिल! पत्नी बोली – शादी ही फर्जी थी

Rajasthan News: भरतपुर के भुसावर में युवक ने मजदूरी कर पत्नी को शिक्षक बनाया. नौकरी लगते ही पत्नी ने साथ रहने से इनकार कर दिया और खुद को अविवाहित बताकर सरकारी नौकरी हासिल की. पति ने कोर्ट व जिला कलेक्टर को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई तो वहीं पत्नी ने बाल विवाह का दावा किया है.

Bharatpur News: रीट में सफल होते ही बदल गया दिल! पत्नी बोली – शादी ही फर्जी थी
Image Credit: bharatpur wife left husband

Bharatpur News: भरतपुर जिले के भुसावर इलाके में शादी के बाद शिक्षक बनते ही पत्नी ने पति को छोड़ दिया. मामला अपर जिला न्यायाधीश तक पहुंचा है. साथ ही जिला कलेक्टर से भी गुहार लगाई गई है. जिला कलक्टर को दिए परिवाद में पीडि़त अनूप कुमार पुत्र मोतीलाल जाटव निवासी सलेमपुर खुर्द तहसील भुसावर ने बताया है कि 14 नवंबर 2021 को उसका विवाह नगला हवेली निवासी युवती के साथ बिना दान दहेज के साधारण तरीके से हुआ था. शादी के बाद से ही उसने शारीरिक व मानसिक प्रताडि़त करना शुरू कर दिया.

मजदूरी कर पढ़ाया
शादी के बाद पत्नी को अपनी मेहनत मजदूरी करके पढ़ाया. भरतपुर में सूरजपोल दरवाजा के पास किराये पर कमरा लेकर कोचिंग कराई. खाना-पीना और सारे खर्च की जिम्मेदारी निभाई. बीएसटीसी डाइट भरतपुर से बीएसटीसी 2021 कराकर ही शिक्षक की कोचिंग कराई. इसका सारा खर्च मजदूरी कर वहन किया गया. पढ़ाई व कोचिंग के लिए 10 हजार 500 रुपए मोबाइल लाकर दिया. इससे परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत ज्यादा खराब हो गई. इससे मजदूरी काम भी प्रभावित हो गया. अब वह बेरोजगार है. कोचिंग करने के बाद पत्नी ने जब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की तो वह 2023 में शिक्षक बन गई. शिक्षक बनते ही उसके व्यवहार में बदलाव आ गया. माता-पिता के साथ अभद्रता करने लगी. उसे अब 22700 रुपए प्रोबेशन पीरियड में मिल रहे हैं, जो कि प्रोबेशन पीरियड खत्म हो जाने पर 50 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन हो जाएगा. वह बच्चों को घर पर ट्यूशन पढ़ाती है. इससे करीब 20 हजार रुपए प्रतिमाह की आय अर्जित कर लेती है. इससे उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी है. दो मई 2025 को पत्नी ने उसके साथ रहने से इंकार कर दिया. साथ ही पढ़ाई-लिखाई और कोचिंग के अलावा अन्य खर्चों में सहयोग करने से भी इंकार कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

दस्तावेज सत्यापन में बताया अविवाहित
परिवादी ने शिकायत पत्र में कहा है कि उसकी पत्नी वर्तमान में रूपवास तहसील के ही एक सरकारी स्कूल में कार्यरत है. उसकी पत्नी ने रीट 2023 एल-1 की भर्ती में अंतिम परिणाम में सफलता के बाद शिक्षा विभाग की ओर से संबंधित भर्ती में दस्तावेजों के सत्यापन के समय तथ्यों को छिपाकर अविवाहिता के दस्तावेज संलग्र कर दिए. ऐसे में प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई कराएं.

कहा था कुछ बन जाऊंगी तो संभाल लूंगी परिवार
परिवाद में पीड़ित पति ने बताया है कि पढ़ाई करने से पहले उसकी पत्नी ने कहा था कि अगर पढ़ाई-लिखाई करने के बाद वह कुछ बन जाएंगी तो परिवार को संभाल लूंगी. उसने कहा कि आप मेहनत मजदूरी करके मुझे पढ़ा लिखाकर मेरी नौकरी लगवा दो. अगर मेरी नौकरी लग जाएगी तो मैं तुम्हारी आर्थिक सहायता कर तुम्हारी भी पढ़ाई लिखाई एवं कोचिंग कराकर तुम्हें भी योग्य बना दूंगी. इसमें जो भी खर्चा आएगा उसे मैं खुद वहन करूंगी. साथ में रहकर दांपत्य जीवन निर्वहन करूंगी.

नाबालिग थी, तब करा दी थी शादी
पत्नी पंकज कुमारी ने ऑन कैमरा तो कुछ नहीं बोली लेकिन ऑफ कैमरा बताया कि बालिग होने के बाद मेरी कोई शादी उससे नहीं हुई है. मेरा बाल विवाह किया गया था. जब मैं नाबालिग थी, तब मेरी शादी हुई थी. मुझे तो याद भी नहीं है. मेरे दस्तावेज चोरी कर फर्जी विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनवा लिया. सालों तक मेरी सुध तक नहीं ली कि मर रही हूं या जी रही हूं. उस समय मुझे समझ ही नहीं थी. अब मेरी सरकारी नौकरी लग गई तो पीछे लग रहा है कि मेरे साथ रहो. पहले कभी मुझ पर ध्यान तक नहीं दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bharatpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author