Dholpur News: धौलपुर में बिना काम के उठा लिए 5 लाख! ग्रामीणों ने पकड़ा सरपंच का खेल

Rajasthan News: धौलपुर के कूंकरा मांकरा गांव में विधायक कोटे से स्वीकृत सीसी खरंजा निर्माण में बिना कार्य किए ही 4.99 लाख रुपये खर्च दिखाए गए. पूर्णता पट्टिका लिखते वक्त ग्रामीणों ने फर्जीवाड़ा पकड़ा और सरपंच पर कार्रवाई की मांग की.

Dholpur News: धौलपुर में बिना काम के उठा लिए 5 लाख! ग्रामीणों ने पकड़ा सरपंच का खेल
Image Credit: dholpur rcc road news

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले के सैंपऊ उपखंड की ग्राम पंचायत कूंकरा मांकरा में विधायक कोटे से स्वीकृत सीसी खरंजा निर्माण कार्य में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है. स्वीकृत स्थान पर काम कराए बिना ही भुगतान उठा लिया गया है.

पूर्णता पट्टिका लगाने के दौरान फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा
जब पेंटर गांव खपरैला में कार्य की पूर्णता पट्टिका लिखने पहुंचा, तब स्थानीय लोगों ने उसे घेर लिया. ग्रामीणों ने देखा कि पट्टिका पर ''सीसी खरंजा मय नाली लखन के घर से बैनीराम के घर की ओर'' लिखा जा रहा था. उन्होंने आपत्ति जताई कि निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हुआ है और पूर्णता पट्टिका लिखी जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

सरपंच के द्वारा सौंपा गया था काम
पेंटर ने बताया कि उसे सरपंच के द्वारा यह काम सौंपा गया था. इस पर ग्रामीणों ने सरपंच के के शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की. उनका आरोप था कि गांव के लोग बाड़ी विधायक से कार्य स्वीकृत कराकर लाए थे. जिस स्थान के लिए कार्य स्वीकृत था, वहां सरपंच ने मिट्टी तक नहीं डलवाई. फिर भी कार्य को पूर्ण बताते हुए 5 लाख की कुल स्वीकृत राशि में से 4,99,699 रुपए खर्च कर दिए गए हैं. ग्रामीण पेंटर द्वारा लिखी कार्य पूर्णता पट्टिका देखकर हैरान रह गए.

तकरीबन 5 लाख रुपये का घोटाला
ग्रामीणों ने बताया कि विधायक कोटे से स्वीकृत कार्य की एजेंसी स्थानीय ग्राम पंचायत थी. सरपंच ने संबंधित जगहों पर कार्य करने के बजाय फर्जी तरीके से कार्य पूर्ण होना बताकर 4,99,699 रुपए का भुगतान उठा लिया है. इस मामले में ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर और जिला परिषद सीईओ से जांच कराने की मांग की है.

कार्य का विवरण
सीसी खरंजा कार्य मयनाली लखन के घर से बैनीराम के घर की ओर खपरैला, एमएलए एलएडी योजना के तहत 2025-26 में स्वीकृत किया गया था. प्रशासनिक स्वीकृति 30 मई 2025 को और वित्तीय स्वीकृति 13 जून 2025 को दी गई थी. स्वीकृत राशि 5 लाख रुपए थी, जिसमें से 4,99,699 रुपए खर्च दिखाए गए हैं. कार्य संस्था ग्राम पंचायत कूंकरा मांकरा थी. कार्य 22 जून 2025 को शुरू होकर 6 जुलाई 2025 को पूर्ण होना दर्शाया गया है. फ़िलहाल ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की जा रही है जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author