धौलपुर में मां-बाप के सामने छिन गई औलाद! पार्वती नदी में समा गया युवक

Rajasthan News: राजस्थान के भरतपुर जिले के धौलपुर इलाके के कंचनपुर थाना क्षेत्र में दुर्वास बालाजी मंदिर के पास पार्वती नदी में स्नान करते समय एक ही परिवार के पांच सदस्य डूब गए. ग्रामीणों ने चार को बचा लिया, लेकिन 20 वर्षीय शिवम की मौत हो गई. पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू की.

धौलपुर में मां-बाप के सामने छिन गई औलाद! पार्वती नदी में समा गया युवक
Image Credit: dholpur parvati river news

Dholpur News: राजस्थान के भरतपुर जिले के धौलपुर इलाके के कंचनपुर थाना इलाके में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया. दुर्वास बालाजी मंदिर के पास पार्वती नदी में नहाने उतरे एक ही परिवार के पांच सदस्य गहरे पानी में डूब गए. मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सूझबूझ से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक युवक की जान नहीं बच पाई.

दुर्वास बालाजी मंदिर में ही ठहरा हुआ था परिवार
जानकारी के अनुसार बसेड़ी के गांव मठ धोर्र निवासी ऋषि गोस्वामी (46), पत्नी गुड्डी (43), बेटा सचिन (22), बहू आशु (21) और छोटा बेटा शिवम (20) पिछले 7–8 दिनों से दुर्वास बालाजी मंदिर में ही ठहरे हुए थे. सोमवार को पूरा परिवार मंदिर के पास बह रही पार्वती नदी में स्नान करने चला गया. स्नान करते समय सभी गहरे पानी की ओर चले गए और अचानक डूबने लगे. देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई.

Add Zee News as a Preferred Source

चार लोगों को बचा लिया गया
नदी किनारे स्नान कर रहे लोग और पास में भैंस चरा रहे चरवाहों ने शोर सुनते ही पानी में छलांग लगाई और चार लोगों को बाहर निकालने में सफल रहे. हालांकि इस दौरान शिवम का कोई पता नहीं चला. लेकिन रात हो जाने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा. मंगलवार सुबह होते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सर्च अभियान शुरू किया. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शिवम का शव नदी से बरामद किया गया.

क्या बोले थाना प्रभारी
थाना प्रभारी अनूप कुमार चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया गया है. परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है. परिजन रो-रोकर बेहाल हैं. ग्रामीणों का कहना है कि पार्वती नदी में अक्सर लोग स्नान करने जाते हैं, लेकिन अचानक गहरे पानी में फंस जाने पर हादसे हो जाते हैं. इस घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Dholpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More