Rajasthan Politics: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा पर दिए गए बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने पलटवार किया और गहलोत के बयान पर जमकर चुटकी ली.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics : पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भाजपा के कुछ लोगों द्वारा षड्यन्त्र पूर्वक सीएम के पद से हटाए जाने को लेकर जोधपुर में दिए गए बयान पर भाजपा नेताओं ने भी पलटवार शुरू कर दिया है.
सवाई माधोपुर पहुंचे कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ व भाजपा नेत्री पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा ने गहलोत के बयान पर जमकर चुटकी ली.
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जिस व्यक्ति को खुद डर था कि वो हटा दिया जाएगा, जो व्यक्ति हट गया है. आज वो दूसरों को हटाने की बात करता है. उन्होंने ने कहा कि मेरे ख्याल से अशोक गहलोत हटने और घटने से आगे बढ़ नहीं पाए.
वहीं, सुमन शर्मा ने कहा कि अशोक गहलोत का सूचना तंत्र पता नहीं कितना मजबूत है, जब वो खुद सरकार में थे तब उन्हें इस बात का पता ही नहीं था कि उनकी सरकार जा रही है. कांग्रेस के लोग होटलों में पहुंच गए थे ओर खुद अशोक गहलोत भी होटल में पहुंच गए थे.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की सूचना अशोक गहलोत के पास कहा से आई. सुमन शर्मा ने कहा कि अशोक गहलोत कमजोर व्यक्ति है. डरे हुए व्यक्ति हैं और इसलिए वो घबराते है और देवास्वप्न करके जो कांग्रेस में फूट है, उसे भाजपा में डालना चाहते है और कुछ नहीं. अशोक गहलोत के बयान पर भाजपा के दोनों नेताओं ने जमकर चुटकी ली और अशोक गहलोत के बयान को सिरे से खारिज कर दिया.
वहीं, अशोक गहलोत की ओर से सीएम भजनलाल शर्मा के खिलाफ साजिश चलाने के बयान को लेकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पलटवार किया है. दिल्ली पहुंचे सांसद सीपी जोशी ने कहा कि अशोक गहलोत को अपना परिवार और अपना कुनबा और अपनी पार्टी देखनी चाहिए.
सीपी जोशी ने पिछले कांग्रेस शासन में जो लोग एक दूसरे को देखते नहीं थे वह आज किसको हटाने के लिए एक हो रहे हैं. सीएम बदलने वाले गहलोत के बयान पर जवाब देते हुए सीपी जोशी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपना कार्यकाल भी पूरा करेंगे और यही नहीं वह लंबे समय तक प्रदेश की सेवा करते रहेंग..
जोशी ने कहा कि गहलोत साहब यह बताएं कि जो दो ध्रुव थे, वह दोनों ध्रुव एक होकर किसे हटाना चाह रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी में तो इस तरह का कोई कम होता नहीं है, गहलोत को अपनी पार्टी की तरफ जरुर ध्यान देना चाहिए और पुराना 5 साल का जो इतिहास रहा है उसके बारे में चिंतन करना चाहिए.
आपातकाल पर बोलते हुए सीपी जोशी ने कहा कि भारत के लोकतंत्र की हत्या को 50 साल पूरे हो गए हैं और इस बारे में जन-जन को बताया जाना बेहद जरूरी है, जब अपनी सत्ता बचाने के लिए कांग्रेस ने लोकतंत्र का गला घोट दिया था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!