Ranthambore Man Eater Tiger : रणथंभौर के आदमखोर बाघ को लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने आशंका जताई की एक टाइगर ट्यूमर से ग्रसित है, कहीं लगातार हमला करने वाला टाइगर वो ही तो नहीं है. इसका जांच के बाद ही पता चलेगा.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Ranthambore Man Eater Tiger : रणथंभौर में टाइगर के हमले में एक और शख्स की जान जाने के बाद से इलाके के लोग दहशद में हैं. हादसे के बाद आक्रोशित लोग गणेश धाम पर जाम लगाए बैठे हैं. शव का पोस्टमॉर्टम नहीं हो सका है.
दुर्ग में टाइगर के हमले में जैन मंदिर में 20 से काम कर रहे चौकीदार राधेश्याम सैनी की मौत हो गयी थी.
इधर सवाईमाधोपुर विधायक और कृषि मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि मंदिर में आकर बाघ का हमला करना चिंताजनक है, मैनें केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से बात की है. केंद्र की टीम जल्द रणथंभौर आकर हालात का जायजा लेगी.
ये भी पढ़ें : आदमखोर रणथंभौर के टाइगर ! इंसानों को मान रहे शिकार, इस बार मारकर खाया भी
लेकिन इस बीच किरोड़ी लाल मीणा ने आशंका जताई की एक टाइगर ट्यूमर से ग्रसित है, कहीं लगातार हमला करने वाला टाइगर वो ही तो नहीं है. इसका जांच के बाद ही पता चलेगा.
आपको बता दें की बाघिन कनकटी के भाई बहन से सावधान रहने की अपील जी मीडिया लगातार करता रहा है. क्योंकि तीनों शावकों की परवरिश इंसानों ने की है.
शावकों की मां एरोहेड की तबीयत खराब थी और जिस वक्त वन प्रशासन ने एरोहेड को खाना खिलाया था, उस समय तीनों शावकों ने भी मां के साथ ही खाना खाया था.
ये तीनों शावक शिकार करना सीख ही नहीं पाए हैं. फिर से उसी रणथंभौर टाइगरग रिजर्व में हमला हुआ है. आपको याद दिला दें रणथंभौर में पहले बाघ एक बच्चे को खींच कर ले गया था फिर एक रेंजर को मारा था
लेकिन दोनों ही मामलों में टाइगर ने किसी शिकार को खाया नहीं था. लेकिन इस बार मृतक के जांघ का हिस्सा खाया गया है. यानि की बाघ अब आदमखोर हो चुका हो.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!