Sawai Madhopur News: बाघों की सुरक्षा करेंगे स्निफर डॉग, एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक रहेगी निगरानी, तैनात हो रहा स्क्वायड...

Sawai Madhopur News: रणथंभौर नेशनल पार्क में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए स्निफर डॉग स्क्वायड की तैनाती! 'लकी' नामक बेल्जियन मेलिनोइस नस्ल का डॉग अपने हैंडलर मुकुट मीणा और असिस्टेंट रोहित मीणा के साथ पार्क में कार्यवाही करेगा. डब्ल्यूडब्ल्यूएफ द्वारा स्पॉन्सर्ड यह डॉग अपराध में संलिप्त लोगों की पहचान कर वन विभाग को सहायता प्रदान करेगा. 

Sawai Madhopur News: बाघों की सुरक्षा करेंगे स्निफर डॉग, एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक रहेगी निगरानी, तैनात हो रहा स्क्वायड...
Image Credit: Sawai Madhopur News

Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर: रणथंभौर नेशनल पार्क में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पहली बार स्निफर डॉग स्क्वायड की तैनाती की गई है. पंचकूला के आइटीबीपी केंद्र से सात महीने की ट्रेनिंग प्राप्त बेल्जियन मेलिनोइस नस्ल का डॉग 'लकी' अपने हैंडलर मुकुट मीणा और असिस्टेंट रोहित मीणा के साथ पार्क में कार्यवाही करेगा.

विश्व वन्यजीव कोष (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) द्वारा स्पॉन्सर्ड यह डॉग अपराध में संलिप्त लोगों की पहचान कर वन विभाग को सहायता प्रदान करेगा. सीसीएफ एवं फील्ड डायरेक्टर के.आर. अनूप ने बताया कि इस स्क्वायड की तैनाती से रणथंभौर में वन्यजीव संरक्षण और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व, जो राज्य का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व है, में वन्यजीवों के शिकार को रोकने के लिए वन विभाग ने एक अभिनव पहल शुरू की है. इसके तहत रणथंभौर में पहली बार स्निफर डॉग स्क्वायड की तैनाती की गई है. इससे पहले वन्यजीव शिकार को रोकने के लिए यहां शिकार विरोधी केंद्र (एंटी पोचिंग सेंटर) की स्थापना की जा चुकी है.

स्निफर डॉग स्क्वायड न केवल शिकार की घटनाओं को रोकने में प्रभावी साबित होगा, बल्कि शिकार और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल शिकारियों की पहचान कर वनकर्मियों को उनकी गिरफ्तारी में भी सहायता प्रदान करेगा. यह कदम रणथंभौर में वन्यजीव संरक्षण को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा.

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के शिकार को रोकने के लिए तैनात स्निफर डॉग स्क्वायड की मादा डॉग लूसी अपनी असाधारण सूंघने की क्षमता से शिकारियों और संदिग्ध वस्तुओं का पता लगाने में माहिर है. पंचकूला के आइटीबीपी केंद्र में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त लूसी किसी भी वस्तु की गंध से अपराध स्थल और उसमें शामिल आरोपियों तक आसानी से पहुंच सकती है.

वन विभाग के अनुसार, लूसी की तैनाती से रणथंभौर में वन्यजीवों के शिकार पर प्रभावी अंकुश लगेगा, जिससे शिकारियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी में वनकर्मियों को महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी. यह कदम वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक मजबूत पहल है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More