&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Bharatpur News : भरतपुर पूर्व राजपरिवार के रियासतकालीन झंडे को मोती महल से हटाने के बाद भरतपुर की 36 कौम में इसका विरोध देखा जा रहा है. आज सभी समाज के लोग एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी को ज्ञापन देते हुए कहा कि अगर जल्द ही मोती महल से लगा झंडा हटाकर रियासतकालीन झंडा नहीं लगाया जाता तो, सभी समाज के लोग 21 सितंबर को धरना देंगे.
इसके अलावा लोगों ने एसपी से मांग की है कि पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने अपने बेटे अनिरुद्ध सिंह और पत्नी दिव्या सिंह के खिलाफ मथुरा गेट थाने में 1 साल पहले FIR करवाई थी. उसमें जल्द ही कार्रवाई की जाए. संतोष फौजदार ने बताया कि 2021 से भरतपुर के पूर्व राजपरिवार में विवाद चल रहा है.
पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वेंद्र सिंह ने अपने लॉकर, सम्पत्तियां और जो भविष्य निधि इकट्ठा करके रखी थी. वह सभी संपत्ति उनके बेटे अनिरुद्ध और पत्नी दिव्या ने अवैध तरीके से लॉकर को ऑपरेट कर सारा सामान निकाल लिया है. आज जो भी विश्वेंद्र सिंह के पास जो भी प्रॉपर्टी है उसके रखरखाव के लिए जीवन यापन के लिए आर्थिक संकट है.
हमने एसपी से मांग की है कि विश्वेंद्र सिंह ने मथुरा गेट थाने में जो FIR करवाई थी. उसमें कार्रवाई की जाए. इसके अलावा 21 तारीख को जो धरना प्रदर्शन हैं. उसकी सूचना हमने एसपी को दे दी है. 21 को सभी सरदारी झंडे का विरोध करेगी. हमारी विरासत का जो झंडा है ,उसे हटा कर दूसरा झंडा दिया गया है. इसी झंडे के पीछे राजा मानसिंह शहीद हुए थे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Bharatpur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!