Gangapur: दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर ट्रेन से ऑन ड्यूटी कटे 2 कर्मचारी, हुई मौत

Gangapur, Sawai Madhopur News: दिल्ली-मुंबई में रेल लाइन पर गंगापुर सिटी के पासट्रेन की चपेट में आने से दो ऑन ड्यूटी रेल कर्मचारियों की मौत हो गई. दोनों के शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए. 

Gangapur: दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर ट्रेन से ऑन ड्यूटी कटे 2 कर्मचारी, हुई मौत

Gangapur, Sawai Madhopur News: दिल्ली-मुंबई में रेल लाइन पर गंगापुर सिटी के पास छोटी उदई स्टेशन के पास आज ट्रेन की चपेट में आने से दो ऑन ड्यूटी रेल कर्मचारियों की मौत हो गई. यह दोनों कर्मचारी सिग्नल विभाग के बताए जा रहे हैं. इनमें से गोवर्धन सैनी तकनीशियन और दिनेश मीणा हेल्पर पद पर कार्यरत थे.

घटना सुबह करीब 10:15 बजे पटना-कोटा ट्रेन (13237) की बताई जा रही है. घटना के चलते ट्रेन मौके पर करीब 40 मिनट खड़ी रही. सूचना पर जीआरपी और सिविल पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को गंगापुर सिटी के अस्पताल में पहुंचा, जहां पर पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए गए.

घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला पाया है. जीआरपी एवं रेलवे के अन्य अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं. इस घटना के चलते रेलवे कर्मचारियों में भी काफी रोष देखा जा रहा है. कर्मचारियों का कहना है कि घटते स्टाफ के कारण कार्मिकों पर काम का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है. इसके चलते यह दुर्घटनाएं सामने आ रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पढ़िए राजस्थान की एक और खबर

Deedwana News: पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Deedwana News: राजस्थान के डीडवाना जिले के कुचामन पुलिस ने धोखाधड़ी के मामलों में बड़ी कार्रवाई की. पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने वाले आरोपी रामनिवास भाकर निवासी मिंडकिया थाना मकराना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.

आरोपी ने पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर मांगलोदी निवासी चन्द्राराम व राजूराम जाट से 3 लाख 75 हजार रुपये की ठगी की थी. पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई.

एएसपी नेमीचंद खारिया ने बताया कि 25 अप्रैल को परिवादी चंद्राराम जाट और राजुराम जाट ने रिपोर्ट दी कि रामनिवास भाकर ने अपने आप को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन जयपुर में कार्यरत बताकर पेट्रोल पंप आवर्तन करवाने का झांसा देकर 3 लाख 75 हजार रुपये हड़प लिए.

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने कई लोगों से लाखों रुपये हड़पने की बात स्वीकार की. पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है और अन्य पीड़ितों की पहचान करने के प्रयास कर रही है. इस मामले में पुलिस की टीम ने अच्छा काम किया है और आरोपी को जल्द ही सजा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news