Sawai Madhopur News:राजस्थान के सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क के पास 16 अप्रैल को टाइगर हमले में 7 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. सर्व समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की.
Trending Photos

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर विगत 16 अप्रैल को टाइगर हमले में 7 साल के मासूम बच्चे की मौत के मामले में अब जनाक्रोश सड़क पर आ गया है.
जिला मुख्यालय के महावीर पार्क में आज सर्व समाज के लोग घटना को लेकर एकजुट हुए.
इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का आगोजन कर मृतक को श्रद्धांजली अर्पित की गई. इसके बाद सर्व समाज के आक्रोशित लोग जुलूस के रूप में महावीर पार्क से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और वन विभाग के खिलाफ सर्व समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की.
इस अवसर पर मासूम मृतक बच्चे के परिजन भी हाथों में अस्थि कलश लेकर आंदोलन में शामिल हुए. लोगों का कहना है कि मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजे के रूप में आज तक कुछ भी नहीं मिला. सरकार ने भले ही मुख्यमंत्री सहायता कोष से या वन विभाग से मुआवजा देने की घोषणाएं की हो लेकिन उन तक एक ढेला भी नहीं पहुंचा.
उन्होंने कहा कि मृतक परिवार के आश्रितों को 50 लाख रुपये की मुआवजा राशि प्रदान की जाए और परिवार जनों में से एक को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए. ऐसा नहीं करने पर आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा. उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा.
बता दें कि रणथंभौर नेशनल पार्क के त्रिनेत्र गणेश मंदिर पर बीते दिनों एक टाइगर ने एक सात साल के बच्चे को अपना शिकार बना लिया. बच्चे पर टाइगर हमले की इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से ही त्रिनेत्र गणेश मन्दिर आने जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है.
नेशनल पार्क के बीचों बीच होकर गुजर रहे त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं की सुरक्षा किस कदर की जाये है, इस पर बड़ा एक्शन लेने की जरूरत है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!