Big Breaking News: सवाई माधोपुर में सूरवाल बांध में नाव पलटी, 10 लोग थे सवार. अब तक 8 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि अन्य 2 लोगों को बचाने का प्रयास जारी है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur Big Breaking: सवाई माधोपुर जिले में हुई भारी बारिश के बाद सूरवाल बांध पर चादर चल रही है, जबकि बांध में अब भी पानी की आवक लगातार जारी है. बांध के तेज बहाव पानी में कुछ लोगों ने मौज मस्ती के लिए नाव को उतार दिया, नाव में करीब 10 लोग सवार थे. नाव बांध की तेज बहाव से चल रही चादर के बहाव में फस गई और तेज बहाव के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे नाव में सवार सभी लोग पानी के तेज बहाव में बह गए .
नाव पलटने से पानी मे बहे लोगों में से आठ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक युवक की तलाश जारी है, जबकि एक अन्य युवक बांध की चादर के दूसरी तरफ मोरी पर फसा हुवा है, जिसे निकालने का एनडीआरएफ द्वारा प्रयास किया जा रहा है. वहीं, पानी में बहे एक व्यक्ति की तलाशी को लेकर एनडीआरएफ की टीम द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार जिले में हुई बारिश के चलते सूरवाल बांध में पानी की जमकर आवक हो रही है तथा बांध पर तीन से चार फीट की चादर भी चल रही है. इसी दौरान ओवरफ्लो सुरवाल बांध में मौज मस्ती के लिए कुछ लोग नाव में सवार हुए और तेज बहाव पानी में चले गए. इससे पानी की उठती लहरों में फंसने से अनियंत्रित होकर नाव पलट गई. इससे नाव में सवार सभी लगभग 10 लोग पानी में बह गए. सूचना मिलते ही सूरवाल थाना पुलिस व जिला प्रशासन का लवाजमा एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा. स्थानीय ग्रामीणों एंव एनडीआरएफ की टीम ने लोगों की सहायता से 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकलाने में सफलता हासिल की है, जबकि एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है. वही एक युवक बांध के दूसरे छोर पर फसा हुवा था, जिसे पूरी तरह से बाहर निकाल लिया गया है और वह पूरी तरह सुरक्षित है जानकारी के अनुसार नाव में मऊ का पूर्व सरपंच रतनलाल मीना भी सवार था, जिसका अभी तक पता नहीं चला है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!