Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के छाण गांव में एक भालू ने चार घरों और एक होटल में दस्तक दी, जिससे लोगों में दस्तक फैल गई है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के अंतर्गत रणथम्भौर अभयारण्य की सीमा से लगते छाण गांव में भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. लगातार 12वें दिन भी भालू ने चार घरों और एक होटल में दस्तक दी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई.
10 अगस्त से शुरू हुआ यह सिलसिला अब तक गांव के 40 से अधिक घरों तक पहुंच चुका है. भालू कभी किसी का दरवाजा तोड़ देता है, तो कभी केबिन व जंगला क्षतिग्रस्त कर खाद्य सामग्री चट कर रहा है. गनीमत यह रही कि अब तक किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीणों की रातें दहशत में कट रही हैं.
20 अगस्त की रात करीब 1 बजे भालू सबसे पहले बड़ मोहल्ला पहुंचा, इसके बाद माली मोहल्ला और फिर एनएच-552 किनारे मुरली सैन के घर में घुस गया. यहां गेट की कुंडी तोड़कर अंदर पहुंचने की कोशिश की, लेकिन शोर सुनकर ग्रामीणों ने उसे खदेड़ दिया. इसके बाद भालू काडू राम के घर से खाद्य सामग्री चट कर मुस्लिम मोहल्ले में एक होटल तक जा घुसा.
ग्रामीणों का कहना है कि अब भालू का डर टाइगर से भी ज्यादा सताने लगा है. बच्चे घरों के अंदर सो रहे हैं तो कई परिवार छतों पर रात गुजार रहे हैं. 18 अगस्त को वन विभाग ने गुर्जर मोहल्ले में पिंजरा लगाया, लेकिन भालू ने चालाकी दिखाते हुए वहां जाना ही बंद कर दिया. अब उसने मुस्लिम और माली मोहल्लों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है.
ग्रामीणों का कहना है कि भालू इंसान जैसी बुद्धि दिखा रहा है और पिंजरे से बचकर नई जगह पहुंच रहा है. वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि छाण में भालू होटल तक जा घुसा था. मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है और अब ट्रेंकुलाइज टीम मौके पर पहुंच चुकी है, जैसे ही भालू दिखाई देगा, उसे बेहोश कर काबू में ले लिया जाएगा.
पढ़िए सवाई माधोपुर की एक और खबर
राजस्थान के सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की विनोबा बस्ती के सामने एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे लिया.
फिलहाल कोतवाली पुलिस शव के शिनाख्त के प्रयास कर रही है. पुलिस की ओर से विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है. कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि स्थानीय लोगों ने विनोबा बस्ती के सामने एक व्यक्ति के अचेत पड़े होने की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी.
सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. यहां पहुंचकर पुलिस ने देखा तो व्यक्ति की सांसे नहीं चल रही थी ओर उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली, जिस पर पुलिस को कोई पहचान पत्र, वोटर आईडी, आधार कार्ड नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया.
फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है. पुलिस आस पास के लोगों से भी पूछताछ में जुटी हुई है. गौरतलब है कि सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में विगत एक माह में अब तक तीन शव मिल चुके हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai madhopur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!