Sawai Madhopur: हनुमान जी की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के छाण गांव में  हनुमानजी मंदिर में मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया, जिसकों लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. 
 

Sawai Madhopur: हनुमान जी की प्रतिमा खंडित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Image Credit: Sawai Madhopur News

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के छाण गांव के निकट हनुमानजी मंदिर में अज्ञात समाजकंटकों द्वारा मूर्ति खंडित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा. घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और पुलिस प्रशासन से दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही है.

आपको बता दें कि छाण गांव के पास पहाड़ी की तलहटी में स्थित खोहरा का हनुमानजी मंदिर में समाजकंटकों ने धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाई है. शनिवार सुबह ग्रामीण जब मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि हनुमान प्रतिमा और माताजी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया है. इस घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोश का माहौल बन गया.

Add Zee News as a Preferred Source

घटना की सूचना पर एडिशनल एसपी रामकुमार कस्वा, सीओ ग्रामीण पिंटू सिंह, खंडार थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह नाथावत छाण पुलिस चौकी इंचार्ज मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा ले रहें है. पुलिस ने मंदिर का मुआयना कर घटना संबंधी तथ्य जुटाए. मामला धार्मिक आस्था से जुड़ा होने के चलते हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग मंदिर पहुंचे और एकजुट होकर समाजकंटकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

ग्रामीणों का कहना है कि छाण क्षेत्र में दोनों समुदाय आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं, लेकिन इस तरह की हरकतें माहौल बिगाड़ने की साजिश प्रतीत होती हैं. फिलहाल मंदिर पुजारी और हिंदू संगठनों की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ खंडार थाने में मामला दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

इधर, गौसेवक दल, गणेश मंडल सहित कई संगठनों व ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है और चेतावनी दी है कि यदि मूर्ति खंडित करने वालों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. घटना से पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है.

छाण गांव के निकट स्थित खोहरा हनुमान मंदिर लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है. श्रद्धालु दूर-दूर से दर्शन के लिए मंदिर पहुंचते हैं. ऐसे में समाज कंठको द्वारा धार्मिक आस्था को चोट पहुंचाने वाली शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया, जिसमें श्रद्धालुओं सहित स्थानीय ग्रामीणों, हिन्दू संगठनों में रोष व्याप्त है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai Madhopur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More