भाद्रपद चतुर्थी पर चौथ का बरवाड़ा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गूंजे जयकारे

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में चौथ माता का मंदिर का मंदिर है, जहां आज यानी भाद्रपद चतुर्थी पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. 

भाद्रपद चतुर्थी पर चौथ का बरवाड़ा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गूंजे जयकारे
Image Credit: Sawai Madhopur News

Sawai Madhopur News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में आज भाद्रपद चतुर्थी के पावन अवसर पर भक्तिभाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला. सुबह से ही मां चौथ भवानी के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े.

ऐतिहासिक चौथ का बरवाड़ा कस्बे में स्थित प्रसिद्ध चौथ माता मंदिर में भाद्रपद चतुर्थी के मौके पर आस्था का विशाल सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह की पहली किरण के साथ ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर की ओर बढ़ने लगीं और 'जय चौथ भवानी' के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. दूर-दराज से आए श्रद्धालु पैदल यात्रा कर माता के दरबार पहुंचे, वहीं कुछ भक्तों ने कनक दंडक करते हुए अपनी अटूट आस्था प्रकट की.
मंदिर में प्रवेश से पहले भक्तों ने पवित्र चौथ माता सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई और फिर माता को फूल-माला, नारियल और भोग अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की.

Add Zee News as a Preferred Source

भक्त मनीष दास जी ने बताया कि यहां आकर मन को अद्भुत शांति मिलती है. वहीं, ज्योति नामक श्रद्धालु ने इसे माता की अनुपम कृपा बताया. भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए. इस बार विशेष रूप से वाहनों को मेला मैदान तक आने की अनुमति दी गई और निकास के लिए अलग मार्ग तय किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को आसानी रही.

भक्ति, उत्साह और विश्वास से सराबोर चौथ का बरवाड़ा का यह आयोजन भाद्रपद चतुर्थी पर आस्था के संगम का अद्वितीय उदाहरण बना.

बता दें कि चौथ माता का मंदिर सवाई माधोपुर जिले के बरवाड़ा गांव में है, जो करीब एक हजार फीट की ऊंचाई पर अरावली पर्वत पर बसा हुआ है, जहां पर चौथ माता के अलावा भगवान गणेश और भैरव बाबा की मूर्तियां भी हैं.
यह मंदिर जन आस्था का केन्द्र है और यहां का एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण भी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Sawai Madhopur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More