Sawai Madhopur Murder case: सवाई माधोपुर में विवाहिता प्रियंका की संदिग्ध हालात में मौत हुई. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan news: सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र की बाल मंदिर कॉलोनी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. विवाहिता का शव सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है.
जानकारी के मुताबिक, तेजराम रैगर निवासी बरनाला ने अपनी पुत्री प्रियंका का विवाह आज से 6 साल पूर्व 13 मई 2019 को हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक बाल मंदिर कॉलोनी निवासी चंचल उर्फ लोकेश रैगर के साथ संपन्न किया था. मृतका के पिता के मुताबिक, विगत दो सालों से प्रियंका का पति चंचल उर्फ लोकेश उसके साथ जमकर मारपीट किया करता था और दहेज के लिए दबाव बनाता था. आए दिन प्रताड़ित करने से विवाहिता प्रियंका भी बेतहाशा दुखी थी और इसकी शिकायत कई मर्तबा परिजनों को कर चुकी थी.
परिजनों का आरोप है कि शराब के नशे में धुत होकर प्रियंका का पति लोकेश उसके साथ मारपीट करते हुए भूखा प्यासा रखकर उसे प्रताड़ित किया करता था. पति की हरकतों से तंग आकर प्रियंका ने एक जुलाई को भी पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन भी किया था. जिस पर मान टाउन थाने से पुलिसकर्मी उसके घर भी पहुंचे थे और उसके पति को हिदायत देते हुए कहा था कि अगर उसने प्रियंका को फिर से परेशान किया गया तो पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन पुलिस की हिदायत के बाद दूसरे ही दिन ससुराल वालों ने प्रियंका के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों को कहा गया कि उनकी बेटी सीरियस है और वे अस्पताल पहुंचे, लेकिन जब पीहर पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे तो उन्हें माजरा कुछ और ही देखने को मिला.
परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए प्रियंका का शव नहीं लेने की चेतावनी दी और कहा है कि जब तक ससुराल पक्ष के आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे तब तक वह शव नहीं लेंगे. मृतका के परिजनों ने प्रियंका के पति सहित जेठ, जेठानी, ससुर आदि पर हत्या कर आरोप लगते हुवे महिला थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है. मामले को लेकर पुलिस उपाध्यक्ष उदय सिंह मीणा का कहना है कि मृतका के पीहर पक्ष के परिजनों की रिपोर्ट पर ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है, मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा. उनका कहना है कि फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Crime: इंस्टा पर दोस्ती, फिर जयपुर ले जा... नाबालिग की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!