Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर जिले की वजीरपुर थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Trending Photos

Sawai Madhopur News: किसी भी इंसान के लिए शौक बड़ी चीज है, उसमें भी अगर किसी को डांस करने और नाचने का शौक हो वो माहौल मिलते ही अपने इस को शौक पूरा करने में जरा भी नहीं हिचकता और दिल खोलकर उस माहौल का आनंद लेता है.
कुछ ऐसा ही डांस करने और नाचने का शौक सवाई माधोपुर जिले की वजीरपुर थानाधिकारी टीनू सोगरवाल को, उन्हें जहां भी ओर जब भी नाचने का मौका मिलता है वे जमकर अपने इस शौक को पूरा करती हैं और झूमकर नाचती है. अपने इस शौक का भरपूर आनंद उठती है.
ऐसा ही नजारा बीती रात सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर उस वक्त देखने को मिला, जब पुलिस लाईन में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया.
पुलिस द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में वजीरपुर थानाधिकारी टीनू सोगरवाल दिल खोलके नाची और पूरे माहौल को खुशनुमा कर दिया. टीनू सोगरवाल की परफॉर्मेंस पर पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता और जिला कलेक्टर शुभम चौधरी सहित जिले के सभी पुलिस अधिकारी और पुलिस कार्मिकों ने जमकर तालिया बजाई और टीनू सोगरवाल की हौसला अफजाई की.
टीनू सोगरवाल ने भी जय जय शिव शंकर, कांटा लगे ना कंकर गाने पर धमाल मचा दिया. अपनी डांस के प्रति दीवानगी को लेकर वजीरपुर थानाधिकारी टीनू सोगरवाल हमेशा सुर्खियों में रहती है और सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होती है.
चाहे पुलिस की होली का कार्यक्रम हो या पुलिस का कोई और कार्यक्रम हो टीनू सोगरवाल को जब भी मौका मिलता है वे अपने इस डांस करने के सोक को दिल खोलकर पूरा करती है और खूब एन्जॉय करती है.
विगत दिनों होली के मौके पर पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान भी टीनू सोगरवाल ने खाई के पान बना रसवाला गाने पर जमकर डांस किया था और उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.
उसके बाद विगत शाम उन्हें जैसे ही राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में नाचने का मौका मिला वैसे ही टीनू सोगरवाल ने अपना-नाचने का शौक पूरा किया और जमकर डांस किया.
पुलिस लाइन में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का जिला कलेक्टर शुभम चौधरी एंव पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
इस दौरान स्कूली बच्चो ने भी एक के बाद एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों का मन मोह लिया. वहीं, इसी बीच वजीरपुर थानाधिकारी टीनू सोगरवाल ने अपनी डांस प्रस्तुति से माहौल में चार चांद लगा दिए.